in

सुनीता विलियम्स को मिलेगा 9 महीने के स्पेस ओवरटाइम का पैसा? जानिए क्या है नियम – India TV Hindi Today World News

सुनीता विलियम्स को मिलेगा 9 महीने के स्पेस ओवरटाइम का पैसा? जानिए क्या है नियम – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : @ASTRO_SUNI
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

Astronaut Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के 2 अंतरिक्ष यात्री पिछले करीब 9 महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून को 8 दिन के मिशन पर स्पेस स्टेशन गए थे। अभियान पूरा होने के बाद भी दोनों अंतरिक्ष यात्री तकनीकी कारणों से वहीं फंसे हुए हैं। तकनीकी समस्या के चलते उनकी वापसी में भी कई बार देरी हुई। अब उम्मीद है कि आख़िरकार 19 मार्च को वो स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से वापस धरती पर लौट सकेंगे।

सुनीता विलियम्स को मिला ओवरटाइम वेतन?

एक तरफ जहां सुनीता की धरती पर वापसी को लेकर चर्चा हो रही है तो नहीं अब अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के लिए उन्हें मिलने वाली राशि भी चर्चा का विषय बन गई है। अंतरिक्ष यात्री गए तो 8 दिन के लिए थे, लेकिन उनकी ड्यूटी 9 महीने  लंबी हो गई। ऐसे में सवाल है कि क्या उन्हें ओवरटाइम मिलेगा? इसका जवाब एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने दिया है। 

पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने क्या कहा?

नासा की एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन ने इस संबंध में बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कोई विशेष ओवरटाइम वेतन की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि  चूंकि अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के सरकारी कर्मचारी होते हैं, इसलिए अंतरिक्ष में उनके समय को किसी भी सामान्य काम की तरह ही माना जाता है। यात्रियों को नियमित वेतन मिलता है। इसके अलावा, नासा उनके भोजन और स्पेस स्टेशन पर रहने का खर्च वहन करता है।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

Image Source : @ASTRO_SUNI

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

वेतन के अलावा कितना पैसा मिलेगा?

कैडी कोलमैन ने एक समाचार वेबसाइट वाशिंगटनियन को बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाला एकमात्र अतिरिक्त मुआवजा, उनके आकस्मिक खर्चों के लिए दिया जाने वाला एक दैनिक भत्ता है, जिसकी राशि बहुत छोटी है। समझा जाता है कि यह मात्र 4 डॉलर यानी प्रतिदिन लगभग 347 रुपए के बराबर है। वर्ष 2010-11 में कैडी कोलमैन अंतरिक्ष में 159 दिवसीय मिशन पर गई थीं, तब उन्हें वेतन के अलावा कुल मिलाकर लगभग 636 डॉलर या लगभग 55,000 रुपये अतिरिक्त मिले थे।

नासा ने क्या कहा?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में 285 से अधिक दिन बिताए हैं। इस हिसाब से उन्हें वेतन के अलावा अतिरिक्त राशि के तौर पर केवल 1,100 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि, नासा ने कहा है कि तकनीकी रूप से दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर पर फंसे नहीं हैं, क्योंकि वो वहां सक्रिय हैं और काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में ट्रिपल अटैक! बवंडर, धूल भरी आंधी और जंगल में लगी आग ने मचाई तबाही; भयावह हैं हालात

ट्रंप का आदेश मिलते ही हूतियों पर कहर बनकर टूटी अमेरिका सेना, किए ताबड़तोड़ हमले

#

Latest World News



[ad_2]
सुनीता विलियम्स को मिलेगा 9 महीने के स्पेस ओवरटाइम का पैसा? जानिए क्या है नियम – India TV Hindi

#
पैनक्रियाटिक कैंसर होने की ये हैं सबसे आम कारण, जानें किस वजह से बढ़ता है खतरा? Health Updates

पैनक्रियाटिक कैंसर होने की ये हैं सबसे आम कारण, जानें किस वजह से बढ़ता है खतरा? Health Updates

आतंकी अबू कताल की मौत के बाद ट्रेंड करने लगीं ये 5 धांसू फिल्में, दुश्मन की बखिया उधेड़ते दिखे थे भारतीय जांबाज Latest Entertainment News

आतंकी अबू कताल की मौत के बाद ट्रेंड करने लगीं ये 5 धांसू फिल्में, दुश्मन की बखिया उधेड़ते दिखे थे भारतीय जांबाज Latest Entertainment News