सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन: पहले ही दिन ये फुल सब्सक्राइब हुआ, इसमें मिनिमम ₹14,825 निवेश करने होंगे Business News & Hub

मुंबई14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुदीप फार्मा के IPO का आज यानी 24 नवंबर को दूसरा दिन है। ये IPO 21 नवंबर को खुला और 25 नवंबर को बंद होगा। पहले दिन ही ये इश्यू दोगुना सब्सक्राइब हो चुका है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपए से 593 रुपए के बीच तय किया गया है। लॉट साइज 14 शेयर्स का है। यानी, रिटेल निवेशक को कम से कम 14,825 रुपए का निवेश करना होगा। रिटेल के लिए मैक्सिमम लॉट साइज 13 है। इसके लिए ₹1,92,725 निवेश करने होंगे।

IPO में 95 करोड़ का फ्रेश इश्यू, 800 करोड़ का OFS

इस IPO में 95 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 800 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के शेयरहोल्डर्स 1,34,90,726 शेयर्स बेच रहे हैं।

फ्रेश इश्यू से मिली राशि में से 75.8 करोड़ रुपए का उपयोग गुजरात के नंदेसरी फैसिलिटी-1 में प्रोडक्शन लाइन के लिए मशीनरी खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व

इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

कंपनी दवा और न्यूट्रिशन इंडस्ट्री के लिए खास सामग्री बनाती है

गुजरात की ये कंपनी फार्मास्युटिकल, फूड और न्यूट्रिशन सेक्टर के लिए एक्सीपिएंट्स और स्पेशल्टी इंग्रीडिएंट्स बनाती है। यानी ये वो जरूरी सामग्रियां बनाती है जो दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स को सही आकार, स्वाद, स्थिरता और असर देने में मदद करती हैं।

कंपनी का पूरा फोकस ग्लोबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर है। इसके लिए ये अपनी इन-हाउस विकसित तकनीकों का इस्तेमाल करती है। इन तकनीकों की मदद से दवाइयां और न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स ज्यादा असरदार, स्थिर और यूजर-फ्रेंडली बनते हैं।

उदाहरण के तौर पर, ये तकनीक दवाइयों को कड़वा स्वाद छुपाने, सही तरीके से घुलने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि इन इनोवेटिव समाधानों से फार्मा और न्यूट्रिशन इंडस्ट्री में प्रोडक्ट की क्वालिटी और प्रभावशीलता को नई ऊंचाई मिल रही है।

IPO क्या होता है?

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/sudeep-pharma-ipo-subscription-status-issue-price-gmp-min-investment-136498268.html