सुखोई-30 हादसाः हरियाणा से थे पायलट अनुज वशिष्ठ, घर पर चल रही थी शादी की तैयारियां Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

गुरुग्राम के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ असम में सुखोई-30 विमान हादसे में शहीद हो गए. उनके साथ एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया. अनुज की गले कुछ ही महीनों में उनकी शादी होने वाली थी और परिवार उत्सव के माहौल में डूबा हुआ था.

Zoom

वायुसेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान हादसे में हरियाणा के गुरुग्राम के पायलट शहीद हो गए हैं.

गुरुग्राम. असम में दुखदाई खबर है. यहां पर वायुसेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान हादसे में हरियाणा के गुरुग्राम के पायलट शहीद हो गए हैं. जिले के सेक्टर-22 के रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के अलावा, हादसे में एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई है. बीती शाम को यह हादसा हुआ था. घटना के बाद गुरुग्राम में अनुज वशिष्ठ के घर में मातम का माहौल है. अब जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थी, वहां पर अब मातम की गूंज हैं.

बताया जा रहा है कि अगले कुछ ही महीनों में उनकी शादी होने वाली थी और परिवार उत्सव के माहौल में डूबा हुआ था. जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजते देखने का सपना पिता देख रहे थे, आज उसी बेटे का पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे है.



जानकारी के अनुसार, असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में यह विमान क्रेश हुआ है. स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के पिता आनंद कुमार भारतीय सेना में सुबेदार रहे हैं. परिजनों ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले अनुज इंडियन एयरफोर्स में भरती हुए थे. घर पर अनुज की शादी की तैयारी चल रही थी और जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाले थे. हालांकि, विमान हादसे की खबर मिलते ही अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.


कैसे हुआ हादसा

उड़ान भरने के बाद सुखोई फाइटर जेट का संपर्क रडार से कट गया था. फिर तलाशी अभियान शुरू किया तो दोनों पायलट के शव बरामद किए गए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह दोनों पायलट की मौत से दुखी हैं. देश दोनों पायलट अनुज और पुर्वेश के योगदान को कभी नहीं भूलेगा और हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उधऱ, वायुसेना ने हादसे की गहराई से जांच करने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]