सुखपाल खैहरा का कमेंट, आयोग ने SSP से रिपोर्ट मांगी: कांग्रेस MLA ने लिखा- ₹1000 पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थों जम लैणगियां सूरमे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


AAP सरकार की महिलाओं को 1000 रुपए महीना स्कीम पर तंज कसने से कांग्रेस के भुलत्थ से MLA सुखपाल खैहरा बुरे फंस गए हैं। एक तरफ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा ने ही इस पर खेद जता दिया। वहीं दूसरी तरफ पंजाब महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए कपूरथला के SSP से रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने यह बयान पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की शह पर दिया है। इस वजह से खैहरा के साथ वड़िंग को भी 12 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे आयोग के मोहाली ऑफिस में तलब कर लिया गया है। बता दें कि सुखपाल खैहरा ने स्कीम पर तंज कसते हुए लिखा था- 1000 रुपए पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थे जम लैणगियां सूरमे यानी एक हजार रुपए के लिए गिद्दा करने वाली महिलाएं सूरमे कहां से पैदा करेंगी। वहीं इस मामले में अब सुखपाल खैहरा ने कहा कि उन्होंने नहीं बल्कि यूट्यूबर ने ऐसा कहा था। उन पर जो कार्रवाई करनी हो, कर लो। वह कल विधानसभा में जाकर इस पर जवाब देंगे। सुखपाल खैहरा की सोशल मीडिया पोस्ट… पहले बजट सत्र में हुआ हंगामा, मुल्वती करना पड़ा
सुखपाल खैहरा के कमेंट को लेकर पहले मंगलवार को पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सुखपाल खैहरा ने लिखा हुआ है कि 1000 रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने कांग्रेस से पूछा कि क्या माफी मांगोगे। हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं। अगर कोई सिल्वर स्पून से पैदा हुआ तो इसका मतलब ये नहीं कि वह औरतों का अपमान करे। उन्हें ये हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। AAP विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बताएंगे कि गरीब कैसे सूरमा पैदा करेंगे। इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लेकर जाएंगे। इस मामले में कार्रवाई होगी। इसके बाद स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए मुल्तवी कर दिया। महिला आयोग ने नोटिस में क्या लिखा
आयोग की ओर से कपूरथला के SSP को लिखा गया कि वायरल वीडियो के जरिए आयोग के संज्ञान में आया कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर महिलाओं के प्रति कथित रूप से बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए “पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001” की धारा 12 के तहत स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले की तुरंत SP रैंक के अफसर से जांच कराई जाए और इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट और राजा वड़िंग व सुखपाल खैहरा को 11 मार्च को आयोग के सामने पेश किया जाए। आयोग का SSP को भेजा लेटर… खैहरा बोले- मैंने नहीं यूट्यूबर ने कहा था
बयान पर बवाल के बाद सुखपाल खैहरा ने कहा- कल विधानसभा में जाउंगा और जवाब दूंगा। मेरे खिलाफ जो कार्रवाई करनी है, कर दो। मुझे विधानसभा से बाहर निकालना है तो निकाल दो। सस्पेंड करना है करवा दो, मारना है तो मार दो। तुम मेरे घर को तोड़ने तक पहुंच गए। मेरी गैरहाजिरी में प्रस्ताव पास किया है। खैहरा ने कहा कि यूट्यूबर ने सवाल किया कि ये औरतें जो एक हजार रुपए के लिए भंगड़े डाल रही हैं क्या ये पंजाब के लिए सूरमें पैदा करेंगी। ये उसने कहा था मैंने नहीं। उसी यूट्यूबर ने सरकार की कई हरकतों को याद करते हुए कहा कि क्या ये औरतें सूरमा पैदा करेंगी। मैंने उसकी पोस्ट शेयर की। मैं अपनी बात पर कायम हूं।

[ad_2]
सुखपाल खैहरा का कमेंट, आयोग ने SSP से रिपोर्ट मांगी: कांग्रेस MLA ने लिखा- ₹1000 पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थों जम लैणगियां सूरमे – Chandigarh News