{“_id”:”697d1d1b105e8ba12e0343aa”,”slug”:”panchayats-empowered-by-cm-sainis-vision-bhagwandas-karnal-news-c-18-knl1018-835220-2026-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीएम सैनी की दूरदृष्टि से पंचायतें सशक्त : भगवानदास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:35 AM IST
निसिंग। गांव डाचर के राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को जनसभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज हरियाणा की सभी पंचायतें शिक्षित हैं और विकास कार्यों को गति देने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही। इस अवसर पर गांव डाचर के सरपंच अमित कुमार, मामू राम और पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने गांव डाचर में सभी चाैपालों के लिए 51 लाख रुपये, पशु अस्पताल की चारदीवारीए सभी गलियों को पक्का करने, डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन सहित अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी गई है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
सीएम सैनी की दूरदृष्टि से पंचायतें सशक्त : भगवानदास