[ad_1]
गणतंत्र दिवस पर सीएम भगवंत मान होशियारपुर में तिरंगा फहराएंगे।
पंजाब में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पटियाला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराएंग
.
सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही राज्य के सभी मंत्रियों की ड्यूटियां भी विभिन्न जिलों में लगाई गई हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य भर में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
सरकार की ओर से जारी शेड्यूल, कौन-कहां फहराएगा तिरंगा

यह मंत्री यहां पर फहराएंगे तिरंगा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी बरनाला, फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पठानकोट, बलजीत कौर फिरोजपुर, संजीव अरोड़ा फरीदकोट, बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर, हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, लाल चंद कटारूचक मलेरकोटला, लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब, हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, हरभजन सिंह लुधियाना, बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, तरुणप्रीत सिंह सौंद रूपनगर, हरजोत सिंह मानसा, गुरमीत सिंह खुंडियां तरनतारन, मोहिंदर भगत मोहाली में तिरंगा फहराएंगे।
[ad_2]
सीएम मान होशियारपुर में फहराएंगे तिरंगा: पटियाला में राज्यपाल कटारिया; सरकार ने जारी किया गणतंत्र दिवस का शेड्यूल – Mohali News

