Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

सिर्फ 7 दिन सोशल मीडिया छोड़ने से 24 प्रतिशत तक कम हो जाता है डिप्रेशन, चौंका देगी यह रिपोर्ट Health Updates

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • November 30, 2025
  • Health

[ad_1]


आज के डिजिटल जमाने में सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात सोने तक हम अक्सर मोबाइल स्क्रीन में ही खोए रहते हैं. कभी रील्स देखते हुए, कभी पोस्ट लाइक करते हुए और कभी बिना किसी वजह बस स्क्रॉल करते हुए. जितना हम सोचते हैं कि सोशल मीडिया हमें रिलैक्स करता है, असल में इसका ज्यादा यूज हमारी मानसिक सेहत पर भारी पड़ सकता है. 

हाल ही में JAMA Network Open में छपी एक रिसर्च ने इन चिंताओं को और भी पुख्ता कर दिया. अध्ययन में पाया गया कि सिर्फ सात दिन सोशल मीडिया से दूर रहने पर युवा लोगों में डिप्रेशन के लक्षण 24 प्रतिशत तक कम हो गए. यही नहीं, एंग्जायटी 16.1 प्रतिशत कम हुई और नींद से जुड़े विकार जैसे इंसोम्निया में भी लगभग 14.5 प्रतिशत तक सुधार देखा गया. ऐसे में अगर आप भी महसूस करते हैं कि सोशल मीडिया आपको थका रहा है या आपकी नींद पर असर डालता है तो एक बार 7 दिन का सोशल मीडिया डिटॉक्स जरूर आजमाएं. तो आइए  7 दिनों का स्टेप-बाय-स्टेप सोशल मीडिया डिटॉक्स प्लान जानते हैं, जो आपकी मेंटल हेल्थ में बड़ा बदलाव ला सकता है. 

7 दिन का सोशल मीडिया डिटॉक्स प्लान

1. पहला दिन – अपना लक्ष्य साफ तय करें. इसके लिए सबसे पहले खुद से पूछें कि आप सोशल मीडिया से ब्रेक क्यों लेना चाहते हैं. थोड़ा समय निकालकर एक कागज पर लिखे कि डिटॉक्स से आप क्या पाना चाहते हैं. जैसे ज्यादा फोकस, बेहतर नींद, कम तनाव आदि. लक्ष्य लिखने से दिमाग खुद-ब-खुद डिटॉक्स के लिए तैयार हो जाता है. 

2. दूसरा दिन – नोटिफिकेशन बंद करें. सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन हमें बार-बार मोबाइल उठाने पर मजबूर करते हैं. इस दिन सभी सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद करें. अगर संभव हो तो होम स्क्रीन से ऐप्स हटाकर अंदर फोल्डर में डाल दें, ताकि उन्हें खोलने की आदत कम हो जाए. 

3. तीसरा दिन – हेल्दी आदतें शामिल करें जो समय आप स्क्रॉलिंग में खर्च करते थे, उसी समय में कुछ पॉजिटिव आदतें अपनाएं. जैसे किताब पढ़ना, थोड़ी एक्सरसाइज, कुकिंग और किसी हॉबी को समय देना. धीरे-धीरे दिमाग स्क्रॉलिंग से हटकर इन अच्छी एक्टिविटी को पसंद करने लगेगा. 

4. चौथा दिन – ऑफलाइन लाइफ से जुड़ें. इस दिन स्क्रीन से जितना संभव हो दूर रहें. थोड़ी देर टहलने जाएं, पार्क में बैठे, बिना मोबाइल के खाना खाएं, परिवार के साथ समय बिताएं. ऐसा करने से दिमाग पर डिजिटल ओवरलोड कम होता है और मूड बेहतर होता है. 

5. पांचवा दिन – कुछ मिनट शांत बैठें, गहरी सांस लें और महसूस करें कि सोशल मीडिया से दूरी आपको कैसी लग रही है. एक छोटा सा नोट लिखें. जैसे आज कैसा महसूस किया, कौन-सी चीज आसान लगी और क्या मुश्किल लगा. यह जर्नलिंग आपको अपने बदलाव समझने में मदद करेगी. 

6. छठा दिन – अपने लोगों से मिलें. जब हम सोशल मीडिया कम यूज करते हैं, तो असली दुनिया के रिश्तों के लिए समय निकलता है. इस दिन दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों से मिलें. उनसे बातें करें, उनके साथ समय बिताएं. रियल लाइफ रिश्ते आपकी इमोशनल हेल्थ को मजबूत बनाते हैं. 

7. सातवां दिन – पूरे हफ्ते का रिव्यू करें. अब सोचें कि 7 दिनों के इस डिटॉक्स ने आपको क्या दिया. क्या मूड हल्का लगा, क्या नींद बेहतर हुई, क्या ध्यान ज्यादा लगा. इस रिव्यू के आधार पर तय करें कि आगे कौन-सी आदतें जारी रखनी हैं, ताकि आपकी लाइफ ज्यादा बैलेंस्ड रहे. 

यह भी पढ़ें आने वाले दिनों में घर में है शादी और नहीं मिलेगी पूरी नींद, तो अभी से रेडी कर लें ‘स्लीप बैंक’

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]
सिर्फ 7 दिन सोशल मीडिया छोड़ने से 24 प्रतिशत तक कम हो जाता है डिप्रेशन, चौंका देगी यह रिपोर्ट

Previous Post 9 साल बाद Google का बड़ा धमाका! करोड़ों Android फोन से गायब हो जाएगा ये खास ऐप, यूजर्स में मच गया हड़कंप Today Tech News
Next Post गुरुग्राम: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दंपती घायल Latest Haryana News

Related Posts

हीटवेव में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर Health Updates

हीटवेव में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर Health Updates

  • March 14, 2026
जरूरत की खबर- बीन्स खाने से लंबी होती उम्र:  सॉल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करे, हार्ट को रखे हेल्दी, जानें किसे नहीं खाना चाहिए Health Updates

जरूरत की खबर- बीन्स खाने से लंबी होती उम्र: सॉल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करे, हार्ट को रखे हेल्दी, जानें किसे नहीं खाना चाहिए Health Updates

  • March 13, 2026
आपका पैसा- जरूरत पर लें इमरजेंसी लोन:  जानें कहां और कैसे करें अप्लाई, लोन लेने की पूरी प्रोसेस, फ्रॉड लोन एप्स से बचाव के टिप्स Health Updates

आपका पैसा- जरूरत पर लें इमरजेंसी लोन: जानें कहां और कैसे करें अप्लाई, लोन लेने की पूरी प्रोसेस, फ्रॉड लोन एप्स से बचाव के टिप्स Health Updates

  • March 13, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com