[ad_1]
Last Updated:
फरीदाबाद के गवर्नमेंट स्कूल तिगांव के टीचर योगराज बताते हैं पॉलिटिकल साइंस रट्टा नहीं, समझदारी से पढ़ने और लिखने की प्रैक्टिस से आसान है. मॉक टेस्ट, पुराने पेपर और रोज 2 घंटे पढ़ाई से अच्छे नंबर पक्के हैं. सही प्लानिंग और लगातार अभ्यास से रिजल्ट 90% के करीब लाया जा सकता है.
फरीदाबाद: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर हैं और बच्चों को सबसे ज्यादा टेंशन पॉलिटिकल साइंस की रहती है. कई बच्चों को लगता है ये सब्जेक्ट बड़ा भारी है लंबे-लंबे जवाब ढेर सारे लॉजिक वाले सवाल और ऊपर से डर कि कहीं कुछ छूट न जाए. अच्छी तैयारी के बाद भी जैसे ही पेपर सामने आता है भरोसा एकदम हिल जाता है. पर सच कहें तो अगर पढ़ाई सही तरीके से करो तो पॉलिटिकल साइंस में अच्छे नंबर लाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. बस जरूरी है सही दिशा में मेहनत करना.
उन्होंने बोर्ड एग्जाम का फॉर्मेट भी समझाया पेपर 80 नंबर का होता है, 20 नंबर स्कूल से मिलते हैं. पास होने के लिए 28 नंबर चाहिए जो ज्यादा नहीं हैं. लेकिन उनकी कोशिश रहती है कि बच्चे बस पास न हों बल्कि 70 से 80 तक नंबर लाएं ताकि कुल मिलाकर रिजल्ट 90% के करीब पहुंचे. इसके लिए वे बच्चों के मॉक टेस्ट और रिटन टेस्ट लगातार लेते हैं. उनका मानना है…सिर्फ पढ़ना काफी नहीं लिखने की प्रैक्टिस भी जरूरी है. अगर बच्चा सिर्फ पढ़े और लिखकर अभ्यास न करे तो अच्छे नंबर मुश्किल हैं.
पिछले 5 से 6 साल के बोर्ड पेपर जरूर हल करें
योगराज बच्चों को सलाह देते हैं कि पिछले 5 से 6 साल के बोर्ड पेपर जरूर हल करें. इससे पैटर्न समझ आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. कोई टॉपिक समझ न आए तो फौरन पूछ लो दिल में मत रखो. पढ़ाई का टाइमटेबल बनाओ और रोज कम से कम 2 घंटे पढ़ाई करो. हर बच्चे की अपनी कैपेसिटी होती है लेकिन सबसे जरूरी है…नियमित रहो.
अगर तैयारी मजबूत है तो डरने की जरूरत नहीं
उनका कहना है पेपर चाहे जैसा आए अगर तैयारी मजबूत है तो डरने की जरूरत नहीं. उनके स्कूल का रिजल्ट पिछले कई सालों से 100% है जो बच्चों और टीचर्स दोनों की मेहनत का फल है. हर टीचर यही चाहता है कि उसके बच्चे अच्छे नंबर लाएं और कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें. सही प्लानिंग, लगातार अभ्यास और समझदारी से पढ़ाई करो पॉलिटिकल साइंस में अच्छे नंबर आना बिल्कुल मुमकिन है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
[ad_2]



