सिरसा में नपा कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष: सरकार ने दिया था आश्वासन, कच्चे कर्मचारियों को करेंगे पक्का – rania News Latest Haryana News

[ad_1]

नगर पालिका की सफाई कर्मचारी काले बिले लगाकर कामकाज करते हुए।

हरियाणा के सिरसा जिला के रानियां नगर पालिका के कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में काले बिल्ले लगाकर कामकाज किया और सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया।

.

आचार संहिता लागू

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने नगर पालिका के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अब विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहित लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरपालिका कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, ठेके पर नियुक्त कर्मचारियों को पे-रोल पर किया जाएगा।

एक भी वादा पूरा नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा, क्योंकि कर्मचारियों में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दस साल से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही देती रही है, एक भी वादा पूरा नहीं किया।

[ad_2]

Source link