[ad_1]
मौसम में बदलाव के साथ ही तेज हवाओं के साथ शाम को शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंडी में पड़ा किसानों का धान भीगने से बचाने के लिए आढ़ती तिरपाल डालते हुए नजर आए। किसानों की मेहनत को किसी तरह से बचाया जाए। वहीं, तेज हवाओं के कारण सिरसा और भादरा रोड पर पेड़ गिर गए। ऐलनाबाद, सिरसा, डबवाली एरिया में बारिश हुई। वहीं, तेज हवाओं और गरज के कारण जिले भर में मौसम बदल गया। जहां पर बारिश और हवा चली धान पूरी तरह से बिछ गया। वहीं, कपास की फसल की चुगाई चल रही है और बारिश होने पर कपास को नुकसान होने के आसार बढ़ गए है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसान बारिश होने पर धान की कटाई नहीं कर सकते हैं और यदि गीला धान मंडी में लाया जाता है तो उसमें 18 किलो से ज्यादा काट उन्हें देना होगा। इसलिए किसानों के लिए दोनों ही तरफ मुसीबत बन जाएगी। वहीं, गरज के चलते किसानों को चिंता सताने लगी ह कि कहीं औलावृष्टि न हो जाए। यदि ऐसा होता है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
[ad_2]
सिरसा: मंडी में पड़ा धान भीगा, तिरपाल डालने में लगे रहे आढ़ती



