in

सिद्धू मूसेवाला की बरसी, हत्या के बाद 8 गाने रिलीज: मां ने छोटे भाई को जन्म दिया, पिता चुनाव लड़ रहे, हत्यारे सजा से दूर – Mansa News Chandigarh News Updates

सिद्धू मूसेवाला की बरसी, हत्या के बाद 8 गाने रिलीज:  मां ने छोटे भाई को जन्म दिया, पिता चुनाव लड़ रहे, हत्यारे सजा से दूर – Mansa News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई, 2022 को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। सिद्धू अपने घर से काली थार गाड़ी लेकर बिना सिक्योरिटी के निकले थे। बदमाशों ने उन्हें जवाहरके गांव में घेर लिया और 30 से ज्

.

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। इसके बाद अब तक पुलिस इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ समेत कुल 36 लोगों को नामजद कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिर भी मुख्य आरोपी सजा से दूर हैं। सिद्धू के परिवार और फैंस को आज भी न्याय का इंतजार है।

आज (29 मई) सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी है। इन तीन सालों में सिद्धू के घर उनके छोटे भाई का जन्म हो चुका है। पिता पॉलिटिक्स में कदम रख चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इतना ही नहीं, सिद्धू की मौत के बाद उनके 8 गाने भी रिलीज हो चुके हैं। इंग्लिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने तो एआई से मूसेवाला बनाकर अपने गाने में इस्तेमाल किया। उनके नाम से गाने का प्रचार भी किया।

आइए जानते हैं कि इन 3 वर्षों में सिद्धू के घर-परिवार में क्या बदला? मौत के बाद मूसेवाला के कौन-कौन से गाने रिलीज हुए?

सिद्धू मूसेवाला का बड़ा फैन वर्ग, मौत के बाद भी गाने हिट 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धू मूसेवाला अपने पीछे बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। उनके गानों का आज भी बड़ा फैन वर्ग है। यही कारण है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज हुए उनके सभी गानों को पहले के जैसी ही पॉपुलैरिटी मिली।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद प्रमुख रूप से उनके 8 गाने रिलीज हुए हैं। ये सभी गाने उनके ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किए गए। वहीं, उनके कुछ गाने दूसरे सिंगरों और रैपरों ने अपने-अपने चैनलों पर रिलीज किए हैं।

ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने अपने गाने डिलेम्मा का प्रचार सिद्धू मूसेवाला के नाम से ही किया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सिद्धू मूसेवाला का वीडियो बनाया और अपने गाने में इस्तेमाल किया था।

मूसेवाला के वे गाने, जो चर्चा में रहे…

  • SYL (23 जून 2022): यह गाना सतलुज-यमुना लिंक नहर और पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर आधारित था। इसे भारत में बैन कर दिया गया।
  • वॉर (2022): सिख योद्धा हरि सिंह नलवा को समर्पित इस गीत को 2 सालों में यू-ट्यूब पर 6.58 करोड़ व्यू मिल चुके हैं।
  • द लास्ट राइड (15 मई 2022): मूसेवाला की मौत से दो सप्ताह पहले रिलीज हुए, इस गीत को प्रशंसकों ने उनकी मृत्यु की भविष्यवाणी के रूप में देखा। इस गीत को अब तक 34.44 करोड़ व्यू मिल चुके हैं।
  • लेवल्स (25 मई 2022): हत्या से चार दिन पहले रिलीज हुआ इस गीत में मूसेवाला ने अपने विरोधियों पर टिप्पणी की। इस गाने के 24.21 करोड़ व्यू हैं।
  • नो नेम (25 अप्रैल 2022): मूसेवाला की एकमात्र विस्तारित प्ले जिसमें 5 गाने हैं। इसे 4.92 करोड़ व्यू मिले हैं।

परिवार में नया मेहमान, पिता राजनीति में उतरे…

IVF से सिद्धू की मां ने बच्चे को जन्म दिया सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) की मदद से एक बेटे को जन्म दिया। चरण कौर ने 17 मार्च, 2024 को जन्मे इस बच्चे का नाम दिवंगत बेटे की याद में शुभदीप सिंह सिद्धू ही रखा। यह मूसेवाला का असली नाम था।

फैंस ने इसे सिद्धू की विरासत के पुनर्जन्म के रूप में देखा, और परिवार को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी।

चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया। - फाइल फोटो

चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया। – फाइल फोटो

पिता बोले- न्याय के लिए चुनाव लड़ूंगा वहीं, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की तीसरी बरसी से पहले 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मानसा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह ऐलान किया। बलकौर सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने भी 2021 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। इस पर उनका कहना था कि सिस्टम को बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना पड़ता है। उन्होंने पावर के लिए पॉलिटिक्स जॉइन की थी।

तीसरी बरसी का पोस्टर जारी सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी के मौके पर मानसा जिले के मूसा गांव में 29 मई को बड़ी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या में सिद्धू के प्रशंसकों, समर्थकों और सभी परिजनों के पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले ही सोशल मीडिया पर #JusticeForSidhu और #LegendsNeverDie ट्रेंड करने लगा था। सिद्धू मूसेवाला के फैंस चाहते हैं कि उनके हत्यारों को सजा दी जाए।

सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी के लिए जारी कार्ड…

[ad_2]
सिद्धू मूसेवाला की बरसी, हत्या के बाद 8 गाने रिलीज: मां ने छोटे भाई को जन्म दिया, पिता चुनाव लड़ रहे, हत्यारे सजा से दूर – Mansa News

Credit Card से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लगेगा 1% चार्ज, ये बैंक शुरू करेगा नई वसूली Business News & Hub

Credit Card से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लगेगा 1% चार्ज, ये बैंक शुरू करेगा नई वसूली Business News & Hub

​Hot on clay: On the French Open   Politics & News

​Hot on clay: On the French Open Politics & News