सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद Today Sports News

[ad_1]

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया जब अहमदाबाद में हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंची, तब खूब बवाल मचा था. अब चैंपियन भारतीय टीम मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची है. आपको याद दिला दें कि 8 मार्च को फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 96 रनों के अंतर से हराया था. भारत ऐसा पहला देश बना जिसने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई.

टीम इंडिया के हेड कोच और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे. दोनों टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आए और भगवान गणेश के आगे माथा टेका.

भारतीय टीम ने पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया. ग्रुप A में टॉप किया, उसके बाद सुपर-8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी. सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी. उस हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा था कि उस मैच से अक्षर पटेल को ड्रॉप करना उन्हीं की गलती थी.

 



[ad_2]
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद