[ad_1]
पंजाब सिंगर मनकीरत औलख के पिता ने घुटनों का ऑपरेशन करवाया है। अब वह ठीक हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। साथ ही उन्होंने वॉकर के सहारे चलना-फिरना भी शुरू कर दिया है। यह जानकारी खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने इस संबंधी एक वीडियो भी शेयर किया। मनकीरत का परिवार इस समय मोहाली में रहता है। जबकि परिवार मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। मनकीरत बोले- लगा नहीं जट्ट का ऑपरेशन है मनकीरत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इसमें बताया है कि पापा ने घुटनों का ऑपरेशन करवाया है। घुटने मुड़े गए थे, जो कि अब सीधे हो गए हैं। सारे उनका हाल-चाल पूछने के लिए पहुंच रहे हैं। पापा की आदत है कि वह मान-सत्कार पूरा करते हैं। अस्पताल में कोका-कोला, पैप्सी, बर्फ़ और अन्य इंतजाम हैं। लगता नहीं कि यह जट्ट का ऑपरेशन है। बाबा मेहर करें पापा ठीक जाएं। वीडियो में वह वॉकर के सहारे चलते दिख रहे हैं।
[ad_2]
सिंगर मनकीरत औलख के पिता ने घुटनों का करवाया ऑपरेशन: अस्पताल से मिली छुट्टी, पूरी तरह है फिट, हरियाणा के हैं रहने वाले – Punjab News

