सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी… बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी Politics & News

[ad_1]

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मेनिफेस्टो जारी किया. टीएमसी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये देने का ऐलान किया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे. बंगाल इंडस्ट्री के लिए एक डेस्टिनेशन है. हम MSME में नंबर वन हैं. MSME के ​​तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं. बंगाल में लेदर इंडस्ट्री सबसे बड़ी है.’

बंगाल में नए जिले बनवाएंगी ममता

टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं) शुरू करेंगे. हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम ‘दुआरे चिकित्सा’ कैंप लगाएंगे. हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं के साथ मॉडर्न बनाया जाएगा. आने वाले दिनों में हम 7-8 नए जिले, ब्लॉक, यहां तक ​​कि नई नगर पालिकाएं भी बनाएंगे.’

कृषि बजट बढ़ाएगी टीएमसी सरकार

टीएमसी ने फिर से सरकार में आने के बाद कृषि क्षेत्र में बजट के बढ़ाने का ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘खेती पर निर्भर परिवारों की सहायता करने, भूमिहीन किसानों को समर्थन देने और कृषि क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट लाने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं. इसके अलावा हर ब्लॉक और कस्बे में घर-घर मेडिकल सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा.’

बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें. अगर सेंट्रल एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं. अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें. वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं.’

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘टीएमसी के अलावा कोई और पार्टी बंगाल को बचा नहीं सकती. पीएम मोदी के भाषण पर ध्यान मत दीजिए. उन्होंने सबका विकास की जगह सबका विनाश कर दिया है. वे (बीजेपी) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर बेटी, महिला, किसान हटाओ और बीजेपी गुंडा बचाओ कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें : Assembly Elections 2026 Live: RG कर पीड़िता की मां लड़ सकती हैं चुनाव, पिता को उम्मीद BJP उतार सकती है मैदान में



[ad_2]
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी… बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी