गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके स्थित सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन सोसाइटी में सोमवार रात बेसमेंट की मिट्टी के साथ दीवार ढहने से सात मजदूरों की मौत हो गई। चार घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। गहराई ज्यादा होने की वजह से बचाव दल को काफी समस्या आ रही थी। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा।
Trending Videos
2 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मिट्टी से निकालकर मजदूरों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
3 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी मानेसर दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। हादसे की जांच की जा रही है।
4 of 8
इसी सोसायटी में हुआ हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान
छानबीन के दौरान पता चला है कि घटना करीब 7:30 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से पहले अपने स्तर पर ही मजदूरों को निकल जाने का प्रयास किया गया। जब मामला बिगड़ता देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। राहत के काम में जुड़े लोगों का मानना है कि अगर समय पर जानकारी मिल गई होती तो कई मजदूर की जान बच सकती थी।
5 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर
सिग्नेचर ग्लोबल बिल्डर के सिटी ऑफ कलर्स के नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। जहां सोमवार की रात करीब 7:30 बजे निर्माणाधीन साइट के बेसमेंट की मिट्टी टूट कर मजदूरों पर गिर गई। साथ में दीवार भी ढह गई। करीब 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
[ad_2]
सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा