in

साउथ सूडान में चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की मौत: इनमें 1 भारतीय भी; चीन की कंपनी ने किराए पर ले रखा था विमान Today World News

साउथ सूडान में चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की मौत:  इनमें 1 भारतीय भी; चीन की कंपनी ने किराए पर ले रखा था विमान Today World News

[ad_1]

जूबा19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्लेन में तब हादसा हुआ जब वह राजधानी जुबा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था।

साउथ सूडान के यूनिटी स्टेट में बुधवार को एक प्लेन क्रैश कर गया जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक यह छोटा प्लेन था जिस पर दो पायलट समेत 21 लोग सवार थे। इस प्लेन को चीन की तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने किराए पर ले रखा था।

यूनिटी राज्य की सूचना मंत्री गैटवेच बिपाल ने कहा कि हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुआ। प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रहा था। बिपाल ने कहा कि प्लेन में बैठे सभी लोग ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी के तेल कर्मचारी थे। बिपाल ने कहा कि मृतकों में दो चीन और एक भारत का नागरिक शामिल है।

साउथ सूडान प्लेन क्रैश से जुड़ी 5 फुटेज…

प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

चीनी तेल फर्म ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने इस चार्टर्ड प्लेन को किराए पर ले रखा था।

चीनी तेल फर्म ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने इस चार्टर्ड प्लेन को किराए पर ले रखा था।

प्लेन के मलबे में पायलट का शव नजर आ रहा है।

प्लेन के मलबे में पायलट का शव नजर आ रहा है।

विमान का मलबा एक खेत में उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है और चारों ओर मलबा बिखरा हुआ है।

विमान का मलबा एक खेत में उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है और चारों ओर मलबा बिखरा हुआ है।

प्लेन क्रैश के बाद शवों को उठाते बचावकर्मी।

प्लेन क्रैश के बाद शवों को उठाते बचावकर्मी।

प्लेन क्रैश के वजह की हो रही जांच संयुक्त राष्ट्र के रेडियो मिराया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्लेन दक्षिणी सूडान की एक ऑयलफील्ड से उड़ान भर रहा था। प्लेन में तेल कंपनी से जुड़े स्टाफ सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना की वजह क्या थी? फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है।

साउथ सूडान को सूडान से साल 2011 में आजादी मिली थी। इसके बाद से यहां पर कई विमान हादसे हो चुके हैं। सितंबर 2018 में राजधानी जुबा से रियोल जा रहा एक चार्टेड प्लेन क्रैश कर गया था। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी।

साल 2015 में राजधानी जुबा से एक रूस निर्मित कार्गो विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 36 लोग मारे गए थे। इसकी वजह विमान की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाना था।

खबर अपडेट हो रही है….

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
साउथ सूडान में चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की मौत: इनमें 1 भारतीय भी; चीन की कंपनी ने किराए पर ले रखा था विमान

U.K. Chancellor announces projects, cuts regulation in a bid for growth  Today World News

U.K. Chancellor announces projects, cuts regulation in a bid for growth Today World News

Ramita, Vijayveer and Anish impress in qualification competition Today Sports News

Ramita, Vijayveer and Anish impress in qualification competition Today Sports News