साइबर सिटी में लूटकांड: विदेशी में रहने वाले दोस्त के साथ मिलकर बनाई योजना, चार आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]


अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने हथियार के बल पर बंधक बनाकर 23.48 लाख रुपये नकदी और बाइक लूटने वाले चार आरोपी 9 दिसंबर को गुरुग्राम व जींद से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने मामले में शिकायतकर्ता को विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के बहाने होटल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने विदेश में रहने वाले एक साथी के साथ मिलकर यह वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद के बिबीपुर गांव निवासी रोहित उर्फ नोना (26) व नवीन (26), जींद के रामराय निवासी पम्मी उर्फ पोमी (30) और शामली (उत्तर प्रदेश) के बलवा गांव निवासी मोहम्मद तालीम उर्फ तनवीर (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तालीम को गुरुग्राम से और अन्य तीन आरोपियों पम्मी, रोहित व नवीन को जींद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे एक-दूसरे को आपस में पहले से जानते हैं। उनका एक अन्य साथी विदेश में रहता है। उक्त साथी के मिलकर उन्होंने लूट करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ करने व आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी पम्मी हत्या के संबंध एक मामला धारा 109(1), 3(5) बीएनएस, थाना मोहन गार्डन, दिल्ली में दर्ज है। आरोपी पम्मी व रोहित लूटपाट/छीनाझपटी के संबंध में एक मामला धारा 304 बीएनएस कके तहत थाना शहर नरवाना, जींद में वांछित हैं। वहीं, आरोपी पम्मी को धारा 395, 397, 201 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना मॉडल टॉउन, पानीपत में अदालत द्वारा बेल जंपर घोषित किया हुआ है। आरोपी आरोपी मोहम्मद तालीम उर्फ तनवीर के खिलाफ गुरुग्राम के सदर थाना में एक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो व हिसार के हांसी में एक मामला दर्ज है। आरोपी पम्मी उर्फ पोमी के खिलाफ रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना में एक, जींद के सदर थाना में दो, हिसार के नारनौंद थाना में एक व पानीपत के मॉडल टाउन थाना में एक मामला दर्ज है। आरोपी रोहित उर्फ नोना के खिलाफ जींद के सफीदों थाना में एक, जींद के जुलाना थाना में दो व जींद के सदर थाना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए चारों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके अन्य साथी आरोपी, लूटी गई नकदी व सामान, वारदात में प्रयोग किए गए हथियारों की जानकारी व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करके बरामदगी की जाएगी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

[ad_2]
साइबर सिटी में लूटकांड: विदेशी में रहने वाले दोस्त के साथ मिलकर बनाई योजना, चार आरोपी गिरफ्तार