सांसद अमृतपाल की पार्टी के नेता की कार जली: बुरी तरह झुलसे, बोले- तरनतारन से लौटते वक्त पेट्रोल बम फेंका; अमृतसर पुलिस को अवैध हथियार मिला – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

अमृतपाल की पार्टी के नेता की कार में लगी आग और जली कार का जायजा लेने पहुंचे DCP रविंदरपाल संधू व अन्य पुलिस अधिकारी। इनसेट में सांसद अमृतपाल की फोटो।

पंजाब के तरनतारन में खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे कैंडिडेट के चुनाव इंचार्ज की गाड़ी में अमृतसर में अचानक आग लग गई। जिससे इंचार्ज सुखदेव सिंह बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में लुधियाना DMC में भर्ती कराया ग

.

अमृतपाल की पार्टी के नेताओं का कहना है कि सुखदेव ने उन्हें बताया कि उनकी कार को अचानक रोककर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। जिस वजह से कार भी पूरी तरह से चल गई। हालांकि अमृतसर पुलिस फिलहाल इसे पेट्रोल बम से हमला नहीं मान रही है। अमृतसर के DCP रविंदरपाल संधू का कहना है कि गाड़ी सड़क किनारे थी और हैंड ब्रेक लगा हुआ था। इसलिए मामले की फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है।

आग लगने से अमृतपाल की पार्टी के नेता की कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

अब जानिए क्या था पूरा मामला…

  • गुरदासपुर के सुखदेव मनदीप खालसा के चुनाव इंचार्ज: गुरदासपुर के गांव ठक्कर संधू के रहने वाले सुखदेव सिंह ने बताया कि वह सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल- वारिस पंजाब दे से जुड़े हुए हैं। वह तरनतारन से पार्टी के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा के मुख्य प्रचारक और प्रवक्ता हैं। मनदीप सिंह को सांसद अमृतपाल की पार्टी ने टिकट दी है। मनदीप अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी संदीप सन्नी का भाई है।
  • 6 नवंबर को तरनतारन से लौटते वक्त अमृतसर में पेट्रोल बम फेंका: पार्टी नेताओं के मुताबिक सुखदेव सिंह ने बताया कि 6 नवंबर को वह तरनतारन में चुनाव प्रचार करने गए थे। रात के समय वह वापस गुरदासपुर लौट रहे थे। जब वह अमृतसर के वेरका में पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद उस पर पेट्रोल बम जैसी कोई वस्तु फेंकी।
  • सुखदेव को कार से बाहर निकलने का मौका न मिला, बुरी तरह झुलसे: सुखदेव के मुताबिक उस चीज के कार पर गिरते ही तेजी से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उन्हें बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए और कार भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें झुलसी हालत में पहले अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें DMC लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल में भर्ती सुखदेव सिंह, फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है।

अस्पताल में भर्ती सुखदेव सिंह, फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है।

  • पार्टी नेता बोले- विपक्षी उम्मीदवारों ने हमला कराया: अमृतपाल की पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला विपक्षी उम्मीदवारों के समर्थकों ने कराया है। इसके जरिए वह मनदीप खालसा के समर्थकों और मतदाताओं में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। मगर, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय बना हुआ है।
  • केंद्रीय बलों की निगरानी में हों तरनतारन उपचुनाव: अमृतपाल की पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की कि हमले की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच करवाई जाए। इसके अलावा तरनतारन उपचुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की जाए ताकि वोटिंग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में हो सके।
  • चुनाव आयोग अमृतसर पुलिस को कार्रवाई के लिए कहे: अमृतपाल की पार्टी के नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। पार्टी ने कहा कि यह हमला लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश है, इसलिए आयोग को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
जानकारी देते हुए डीसीपी रवींद्र पाल सिंह संधू

जानकारी देते हुए डीसीपी रवींद्र पाल सिंह संधू

DCP ने कहा- गाड़ी अचानक रोकने जैसे हालात नहीं, अवैध हथियार भी मिला अमृतसर पुलिस के DCP रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि जब हमने गाड़ी की जांच की तो वह पूरी तरह सड़क से किनारे खड़ी थी और उसकी हैंड ब्रेक भी लगी हुई थी। शुरुआती जांच में ऐसा नहीं लगता कि किसी व्यक्ति ने अचानक गाड़ी रोकी और पेट्रोल बम से हमला किया हो।

इस मामले में सुखदेव के बयान लेने की कोशिश की गई लेकिन वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। जांच के दौरान हमें गाड़ी से एक अवैध हथियार मिला, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी की बम निरोधक दस्ते से भी जांच कराई गई है और अब फोरेंसिक टीमें भी जांच कर रही हैं।

————————-

तरनतारन उप चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें तरनतारन में वोटिंग से 3 दिन पहले लेडी SSP सस्पेंड:चुनाव आयोग ने दिए आदेश; रवजोत की जगह अमृतसर पुलिस कमिश्नर को चार्ज सौंपा

भारत चुनाव आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तरनतारन उपचुनाव से ठीक 3 दिन पहले की गई है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
सांसद अमृतपाल की पार्टी के नेता की कार जली: बुरी तरह झुलसे, बोले- तरनतारन से लौटते वक्त पेट्रोल बम फेंका; अमृतसर पुलिस को अवैध हथियार मिला – Amritsar News