[ad_1]
हरियाणा के सोनीपत में ‘जाट-झोट्टे’ विवाद से चर्चा में आए सस्पेंडेड SE (सुपरिटेंडिंग इंजीनियर) गीतूराम तंवर ने कहा- अब झोट्टों की नाराजगी भी दूर करेंगे। इससे पहले बढ़ते विवाद के बीच गीतूराम ने जाट समाज से माफी मांगी थी। दरअसल, एसई गीतूराम की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वे जाटों और झोट्टों को लट्ठ मारने की बात कहते नजर आए थे। मामले में जब विवाद बढ़ा तो विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। अब AAP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने उनसे बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल कर दी। जिसमें नवीन ने कहा- साहब, जाटों से तो माफी मांग ली, झोट्टों से माफी कब मांगोंगे। नवीन की सोशल मीडिया में क्या लिखा… झोटा समाज का प्रधान आया नवीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पास सुबह झोटा समाज का प्रधान आया था, बोलने कहा कि दादा मेरे साथ गलत हुआ है। आप आवाज उठाओ। प्रधान बोलने लगा कि SE ने जाटों से तो माफी मांग ली, लेकिन हमसे माफी नहीं मांगी गई। समाज से बात कर आपको न्याय दिलाएंगे नवीन ने आगे लिखा- झोटे ने मुझसे कहा कि भैंस का दूध पीकर तब तगड़े हो रहे हैं। मैं बुग्गी में वजन भी उठाऊ और लट्ठ भी खाऊ। अब मैं हर समाज से नाराज हूं, कोई हमारी आवाज नहीं उठाता। इसके बाद मैंने (नवीन) कहा- मैं (नवीन) सभी समाज से बात कर रहा हूं। आप नाराज न हो। अब पढ़िए…नवीन की SE से क्या बात हुई नवीन ने सोशल मीडिया पर एक 35 सेकेंड की वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें वे SE से बातचीत कर रहे हैं। गीतूराम: कौन से झोट्टे की बात कर रहे हो भाई। नवीन: झोट्टो की, मैंने तो वीडियो में ही कही है।
गीतूराम: वीडियो की तो मैं, सफाई दे चुका हूं, कम्प्लीट। नवीन: जाटों से ही माफी मांगी है जी, झोट्टों से माफी नहीं मांगी।
गीतूराम: झोट्टा कौन है? नवीन: झोट्टा, अपना झोट्टा, जो बुग्गी में जुड़ता है।
गीतूराम: हंसते हुए…और बताओ। नवीन: झोट्टे नाराज हो रहे हैं। मैं तो यहीं कह रहा था, तंवर साहब। मैं तो रिक्वेस्ट ही कर सकता हूं बस।
गीतूराम: छोटे भाई, उनकी भी नाराजगी दूर करेंगे। नवीन: बस ठीक, बहुत-बहुत धन्यवाद आपका। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल नवीन जयहिंद ने इस पूरे बातचीत का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामला फिर से चर्चा का केंद्र बन गया है। अब पढ़िए… नवीन की पोस्ट पर आए कुछ कमेंट यह खबर भी पढ़ें… झोटा लेकर सोनीपत DC के पास पहुंचे किसान: ‘जाट-झोटा जहां मिलेगा, लठ मारूंगा’ कहने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग, बोले- आंदोलन करेंगे सोनीपत में बिजली निगम के एसई गीतू राम तंवर की जाट समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर किसान भड़क गए। शुक्रवार को किसान झोटा लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने DC नेहा सिंह को को ज्ञापन सौंपकर विवादित टिप्पणी करने वाले तंवर पर कार्रवाई की मांग की। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
सस्पेंडेड SE बोले- झोट्टों की नाराजगी भी दूर करेंगे: पूर्व AAP नेता ने कहा- जाटों से माफी मांगी, झोट्टों से कब मांगोगे; कॉल रिकॉर्डिंग वायरल – Jhajjar News

