[ad_1]
मेजर जनरल की कार को हिट करने वालों की पहचान हुई, दो लोगों को नोटिस जारी हुए।
पंजाब के मोहाली में जीरकपुर फ्लाईओवर पर वीआईपी काफिले की गाड़ी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की कार को टक्कर मारने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। स्पेशल DGP ट्रैफिक ने बताया कि एस्कॉर्ट वाहन में तैनात दोनो
.
वहीं, एसपी (ट्रैफिक) मोहाली और एएसपी जीरकपुर ने जनरल हुड्डा से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि ट्रैफिक ज्यादा होने से एस्कॉर्ट और प्रोटेक्टे वाहन के बीच गैप बना और उसे भरने की जल्दबाजी में हल्की टक्कर हो गई।
हालांकि, जनरल हुड्डा का कहना है कि ड्राइवर ने जानबूझकर उकसाने वाला व्यवहार किया और इसे हल्का न समझा जाए। घटना के बाद डीजीपी ने तुरंत एक्शन लिया, जांच के आदेश दिए और एस्कॉर्ट वाहनों के लिए नया SOP जारी किया।

मेजर हुड्डा और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी।
स्पेशल DGP ट्रैफिक एएस राय ने दी ये जानकारी…
- दो अफसरों ने जनरल से मुलाकात कीः स्पेशल डीजीपी ने बताया कि एसपी (ट्रैफिक) मोहाली और एएसपी, जीरकपुर ने लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- दोनों आरोपियों की हुई पहचानः स्पेशल डीजीपी ने बताया कि संबंधित एस्कॉर्ट वाहन और इसमें शामिल पुलिस कर्मियों की पहचान कर ली गई है।
- हुड्डा की गाड़ी से टक्कर हुईः सीसीटीवी जांच में पता चला कि भारी ट्रैफिक के कारण प्रोटेक्टे और एस्कॉर्ट वाहन के बीच गैप बन गया। गैप बंद करने की जल्दबाजी में ओवरटेक करते समय एस्कॉर्ट वाहन का लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा की गाड़ी से हल्का संपर्क हो गया।
- शो-कॉज नोटिस जारी कियाः ट्रैफिक अनुशासन में लापरवाही के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी एस्कॉर्ट और पायलट ड्राइवरों को नया SOP जारी किया गया है।

मेजर बोले- इस मामले में मेरी अंतिम टिप्पणी कल आपकी दो अत्यंत पेशेवर और विनम्र अधिकारियों से मुलाकात हुई। मेरी केवल यह अनुरोध है कि ड्राइवर के जानबूझकर उकसाने वाले व्यवहार को कमतर न आंका जाए। ऐसा करने से सभी का भला होगा। यह इस मामले पर मेरी अंतिम टिप्पणी है।

मेजर जनरल की तरफ से शिकायत की गई थी।
जीरकपुर में वीआईपी काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर दो दिन पहले मोहाली के जीरकपुर फ्लाईओवर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा की कार को वीआईपी काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हुड्डा ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। हादसे में वे और उनकी पत्नी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
DGP से कार्रवाई की मांग की उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। वहीं, पंजाब के डीजीपी ने भी इस मामले में खेद जताया है। वहीं, उन्होंने इस मामले में स्पेशल डीजीपी आरएस राय से बात की है। साथ ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है। इसके बाद तुरंत डीजीपी एक्शन में आ गए थे। उन्होंने स्पेशल डीजीपी को जांच सौंपी और घटना के लिए खेद जताया था। वहीं, एस्कॉर्ट वाहनों के लिए नई एसओपी जारी की थी।
[ad_2]
सर्जिकल स्ट्राइक हीरो से दबंगई करने वालों की पहचान हुई: पंजाब DGP ने 2 को शोकॉज नोटिस निकाला; हरियाणा के लेफ्टिनेंट जनरल बोले- हल्के में न लें – Chandigarh News
