[ad_1]
सीएम भगवंत मान ने अपने 4 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (सामान्य समन्वय शाखा) ने सभी प्रशासनिक सचिवों को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग की 2022 से 2026 तक के (4 साल) कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में जमा करें। रिपोर्ट न सिर्फ विभाग को भेजनी होगी, बल्कि पीडीएफ और वर्ड फॉर्मेट में cobranch@punjab.gov.in पर ईमेल भी करनी होगी। मामला सर्वोच्च प्राथमिकता का है, जिसमें किसी ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि सीएम मान के सीधे हस्तक्षेप से निकला यह फरमान सरकार की पारदर्शिता का गेम चेंजर साबित हो सकता है। सर्कुलर में स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार के 4 साल के दौरान विभागों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचानी हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कदम सरकार की पारदर्शिता को मजबूत करने और विपक्ष के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उठाया गया है। आप ने ‘काम की सरकार’ का प्रमाण बताया है, जबकि कांग्रेस और शिअद ने सवाल उठाए हैं कि ‘उपलब्धियां आंकड़ों में दिखें, न कि कागजों में’। मुख्यमंत्री मान को अब मिली विदेश जाने की अनुमति चंडीगढ़ | सीएम भगवंत मान और उनकी टीम को अब विदेश दौरे की अनुमति मिल गई है। हालांकि यात्रा पहले 8 फरवरी की रात शुरू होनी थी, लेकिन समय पर मंजूरी न मिलने के कारण सीएम को चंडीगढ़ में इंतजार करना पड़ा और अंततः दौरा रद्द करना पड़ा। अब नया शेड्यूल तैयार होगा या नहीं, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यक्रम पंजाब में निवेश आकर्षित करने और मार्च 2026 में मोहाली में प्रस्तावित ‘पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों के मद्देनजर रखा गया था। यह दौरा चेक रिपब्लक नीदरलैंड का रखा गया था।
[ad_2]
सरकार ने विभागों से चार साल के कामकाज की रिपोर्ट मांगी, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम – Chandigarh News


