in

सरकार ने ओलिंपिक मेडल-विनर्स के नाम पद्मश्री के लिए भेजे: भारत ने 2024 में 6 मेडल जीते थे; चेस प्लेयर गुकेश भी शामिल Today Sports News

सरकार ने ओलिंपिक मेडल-विनर्स के नाम पद्मश्री के लिए भेजे:  भारत ने 2024 में 6 मेडल जीते थे; चेस प्लेयर गुकेश भी शामिल Today Sports News

[ad_1]

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों के नाम पद्मश्री के लिए भेजे हैं। इस सूची वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले डी गुकेश भी शामिल हैं। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया- ‘पेरिस ओलिंपिक के मेडलिस्ट खिलाड़ियों के अलावा, डी गुकेश का नाम भी भेजा गया है।’

पिछले साल यह अवॉर्ड दिग्गज स्पिनर आर अश्चिन और पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मिला था। भारत ने पिछले साल अगस्त-सितंबर में आयोजित पेरिस ओलिंपिक गेम्स में 6 मेडल जीते थे। इनमें एक सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज शामिल रहे।

नीरज-श्रीजेश को पहले मिल चुका है पद्मश्री

पेरिस ओलिंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाले प्लेयर्स में नीरज चोपड़ा और गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पहले ही पद्मश्री मिल चुका है। ऐसे में उन्हें यह अवॉर्ड दोबारा नहीं दिया जा सकता है। नीरज-श्रीजेश के अलावा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले और अमन सेहरावत के नाम भेजे गए हैं।

नीरज चोपड़ा को 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री प्रदान किया था।

नीरज चोपड़ा को 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री प्रदान किया था।

पद्म अवॉर्ड के सभी नॉमिनेशन पद्म पुरस्कार समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री करते हैं। पद्म पुरस्कार समिति के अध्यक्ष कैबिनेट सचिव होते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और 4 से 6 मेंबर शामिल होते हैं। समिति की सिफारिशें अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को प्रस्तुत की जाती हैं।

8 महीने पहले मनु-गुकेश समेत 4 प्लेयर्स को खेल रत्न मिला था

8 महीने पहले 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।

मनु-गुकेश को खेल रत्न प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

मनु-गुकेश को खेल रत्न प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

आखिर में देश के चार नागरिक सम्मानों के बारे में जानिए

————————————————

नागरिक सम्मानों से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

शूटर मनु भाकर का नाम पद्मश्री के लिए भेजा- सूत्र

स्टार शूटर मनु भाकर का नाम पद्मश्री के लिए रिकमेंड किया गया है। खेल मंत्रालय के सूत्र ने दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी। 23 साल की इस निशानेबाज ने 4 दिन पहले देश के चौथा सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए आवेदन किया। पिछले साल यह अवॉर्ड दिग्गज स्पिनर आर अश्चिन और पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मिला था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
सरकार ने ओलिंपिक मेडल-विनर्स के नाम पद्मश्री के लिए भेजे: भारत ने 2024 में 6 मेडल जीते थे; चेस प्लेयर गुकेश भी शामिल

निक्की हेली बोलीं- भारत से रिश्ते बिगाड़ना बड़ी गलती:  पूर्व अमेरिकी राजदूत ने ट्रम्प को चेताया- भरोसा टूटा तो 25 साल की मेहनत खराब होगी Today World News

निक्की हेली बोलीं- भारत से रिश्ते बिगाड़ना बड़ी गलती: पूर्व अमेरिकी राजदूत ने ट्रम्प को चेताया- भरोसा टूटा तो 25 साल की मेहनत खराब होगी Today World News

ऐंठन, यूरिन इंफेक्शन और बोलने में भी दिक्कत, जानें कितनी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे विनोद कांब Health Updates

ऐंठन, यूरिन इंफेक्शन और बोलने में भी दिक्कत, जानें कितनी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे विनोद कांब Health Updates