सरकारी टीचर पत्नी की दातर से गला काटकर हत्या: ससुराल फोन कर कहा- वह पूरी हो गई, बैड पर मिली खून से लथपथ लाश, पति गिरफ्तार – tarn-taran News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के तरनतारन में पति ने सरकारी टीचर पत्नी की दातर से गला काटकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद ससुराल फोन कर कहा कि टीचर की मौत हो गई है। परिजन तुरंत वहां पहुंचे तो टीचर की खून से लथपथ लाश बैड पर पड़ी हुई थी।

.

वारदात का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। घर के CCTV कैमरे बंद मिले। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर दातर कब्जे में ले लिया है।

मृतका जसपाल कौर की उम्र 35 साल थी और उसका 11 साल का बेटा भी है। वह सरकारी स्कूल में टीचर थी। उसकी शादी खडूर साहिब के अमरबीर के साथ हुई थी।

वहीं टीचर के परिवार ने आरोप लगाए कि इस साजिश में मृतका के सास-ससुर भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

टीचर के रिश्तेदार किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर पति के साथ सास-ससुर पर कार्रवाई न हुई तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

कत्ल के बारे में जानकारी देती मृतका टीचर की मां।

मां ने कहा- पहले से मारपीट करता था टीचर जसपाल कौर की मां ने कहा- वह अमृतसर के रहने वाले हैं। बेटी की शादी खडूर साहिब में हुई थी। बेटी का पति अमरबीर सिंह पहले से उसके साथ मारपीट करता था। अब पति और सास-ससुर ने मिलकर दातर से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हमें शुक्रवार तड़के 4 बजे पता चला। हम तुरंत यहां पहुंच गए। इन्हें कड़ी सजा होनी चाहिए। पहले भी झगड़ा होता रहता था।

मृतका की बहन किरणबीर कौर।

मृतका की बहन किरणबीर कौर।

बहन बोली- आरोपी का बाहर चक्कर था बहन किरणबीर कौर ने कहा- जसपाल मुझसे छोटी थी। जसपाल और उसके पति का पहले से झगड़ा रहता था। इसके बारे में हमें नहीं बताया गया था। इन्होंने सुबह बता दिया कि उसकी मौत हो गई है। पति अमरबीर का बाहर भी चक्कर था लेकिन बहन ने कभी इसके बारे में नहीं बताया।

किसान नेता अमृतपाल सिंह जौड़ा।

किसान नेता अमृतपाल सिंह जौड़ा।

रिश्तेदार किसान नेता बोले- फर्श धोया, कपड़े भी बदले भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के मुख्य प्रवक्ता अमृतपाल सिंह जौड़ा ने कहा- जसपाल कौर मेरी भतीजी थी। मुझे लेट इस घटना के बारे में पता चला। जहां तक कत्ल की साजिश बेनकाब हुई, उसमें पता चला कि यह माता-पिता और बेटे की साजिश थी। ये लोग काफी देर से लड़की से झगड़ा करते थे। लड़के के बाप ने रिश्तेदार को फोन कर बताया। यहां कैमरे बंद मिले। फर्श धोया गया। लड़की के कपड़े बदले हुए हैं। अगर तीनों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

थाना गोइंदवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह।

थाना गोइंदवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह।

वारदात को लेकर पुलिस की 4 अहम बातें…

  • सुबह सूचना मिली, लाश टीचर की थी: इस मामले में SHO कश्मीर सिंह ने कहा- शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज ने सूचना दी कि खडूर साहिब फाटक के पास एक लेडी का मर्डर हो गया है। मैं सुबह करीब सवा 5 बजे वहां पहुंचा। यहां आकर पता चला कि सरकारी स्कूल में टीचर करने वाली जसपाल कौर के गले में दातर मारकर हत्या की गई है।
  • पति ने हत्या की, कारण का खुलासा नहीं: SHO ने कहा- शुरुआती जांच में पता चला कि जसपाल कौर की हत्या उसके पति अमरबीर सिंह ने की है। इसके बाद उसके कब्जे से दातर बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह के बारे में जांच के दौरान जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर खुलासा किया जाएगा।
  • साजिश के आरोप पर सास-ससुर को भी पकड़ा: SHO कश्मीर सिंह ने आगे बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से शिकायत में लिखवाया गया है कि लड़के अमरबीर सिंह के माता और पिता की साजिश के तहत यह कत्ल किया गया है। उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। अगर साजिश वाली बात सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
  • CCTV कैमरे बंद मिले, फोरेंसिक जांच करा रहे: CCTV कैमरों के बारे में भी फीडबैक ली गई है। वह 17 नवंबर को बंद हुए। इसके बाद वह 21 नंबर को 9.16 बजे चले। रात को कैमरे बंद थे। DVR हमने कब्जे में ले लिया है। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अगर उसमें कोई डेटा डिलीट हुआ या उसमें कोई बातचीत सामने आई, तो फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक जुर्म में बढ़ोतरी करेंगे।

[ad_2]
सरकारी टीचर पत्नी की दातर से गला काटकर हत्या: ससुराल फोन कर कहा- वह पूरी हो गई, बैड पर मिली खून से लथपथ लाश, पति गिरफ्तार – tarn-taran News