समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें अधिकारी : डॉ. मुनीश Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Fri, 20 Mar 2026 12:26 AM IST


समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतें उपायुक्त।
– फोटो : 1



चरखी दादरी। समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए ये बात कही।

Trending Videos

डॉ. नागपाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार व वीरवार को जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। नागरिक इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याएं रखकर उनका समाधान करवा सकते है। नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित हर समस्या का एक छत के नीचे तुरंत निदान करने के उद्देश्य से ही समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली नियमित समीक्षा की जा रही है।

वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन समस्याओं का जल्द से जल्द उचित निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित व री-ओपन हुई शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाएं। समाधान शिविर में सीईओ जिला परिषद डॉ. विरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]
समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें अधिकारी : डॉ. मुनीश