सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक Today Sports News

[ad_1]

SunRisers Leeds, Abrar Ahmed: काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स (SunRisers Leeds) ने द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के भारतीय सेना का मजाक बनाया था. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के 27 वर्षीय स्पिनर अबरार अहमद हैं. 

हालांकि पहले कहा जा रहा था कि द हंड्रेड में आईपीएल से जुड़ी टीमों की फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. लीग में मौजूद सभी टीमें सभी खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं. 

अबरार को मिली बड़ी रकम 

बता दें कि अबरार को सनराइजर्स ने 190,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) की कीमत में खरीदा है. पाक स्पिनर पर ट्रेंट रोकेट्स ने बोली लगाने की शुरुआत की थी. टीम ने 100,000 पाउंड की बोली लगाई, लेकिन सनराइजर्स ने हाथ आगे बढ़ाते हुए पाक स्पिनर को अपने खेमे में शामिल कर लिया. 

अबरार ने बनाया था भारतीय सेना का मजाक 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मई में अबरार अहमद ने भारतीय सेना का मजाक बनाया था. उन्होंने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी वायु सेना के जरिए बंदी बनाए जाने की घटना का इस्तेमाल किया था, जिसकी तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

गुस्साए भारतीय फैंस 

अबरार के सनराइजर्स में जाते ही भारतीय फैंस काफी गुस्से में नजर आए. लोगों सोशल मीडिया के जरिए अपना गस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. 

मुस्तफिजुर पर हुआ था विवाद 

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्फिजुर रहमान को अपना हिस्सा बनाया था. उस दौरान बांग्लादेश में प्रदर्शन तेज थे, जिसमें वहां की अल्पसंख्यक हिंदू आबादी पर जुल्म होने की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद भारत में मांग तेज हुई कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल नहीं खेलना चाहिए. हुआ भी ऐसा ही. बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया. मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ की कीमत में खरीदा था. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच



[ad_2]
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक