[ad_1]
सिरसा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा ने शनिवार को अपने 175वें दिन की शुरुआत रानियां हलके के गांव भंभूर से की। इसके बाद यात्रा नानकपुर, चकराया, ओटू, अभोली और गोविंदपुरा होते हुए भगत सिंह चौक, रानियां में संपन्न हुई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस्राइल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में युवाओं से काम के लिए आवेदन मंगाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। युद्ध जैसे हालात वाले देश में युवाओं को भेजना उनके जीवन को जोखिम में डालने जैसा है। सरकार इसे रोजगार का अवसर बता रही है जबकि यह वास्तव में कंस्ट्रक्शन और श्रमिक कार्यों से जुड़ा है।
उन्होंने आशंका जताई कि यह निर्णय बाहरी दबाव में लिया गया हो सकता है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार की पकड़ कमजोर हो रही है। यात्रा के दौरान जोधपुरिया गांव में सुरेंद्र गोदारा, विक्रम हुड्डा, मनदीप सराह (पूर्व सरपंच दरियावाला), शंकर सिहाग (नंबरदार), सुभाष सिहाग, भगवाना राम मोहम्मदपुरिया, ओम प्रकाश (पूर्व सरपंच जोधपुरिया), रामकुमार (पूर्व सरपंच), डीसी सहारण गोदिका व जतिन खलेरी घोड़ावाली ने बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, संतोष बेनीवाल, संदीप नेहरा, सरदार सुखचैन सिंह, बलवंत राज, शुभम, प्रो. रामचंदर मौजूद रहे।
[ad_2]
सद्भाव यात्रा : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बोले- संवेदनशील क्षेत्र में काम के लिए युवाओं को भेजने का निर्णय गलत



