सच्चे भक्त के संकट हरते हैं भगवान : बाबा गोपाल दास Latest Haryana News

[ad_1]


श्री सिद्ध किराना सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्र
– फोटो : Samvad



अंबाला सिटी। श्री सिद्ध किराना सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास बाबा गोपाल दास महाराज ने भक्ति और दृढ़ संकल्प की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि जो भक्त विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विनम्रता नहीं छोड़ता, उसके संकट स्वयं भगवान दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि राजा भगीरथ के कठोर तप और दृढ़ संकल्प ने असंभव को भी संभव कर दिखाया। इसके पश्चात भगवान राम के मर्यादित जीवन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। बाबा ने बताया कि अधर्म के नाश के लिए ही प्रभु का अवतार होता है। जैसे ही पंडाल में नंद बाबा के भये नंदलाल, बधाई गाएं ग्वालनियां भजन गूंजा, श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। वासुदेव द्वारा कान्हा को गोकुल पहुंचाने और नंदोत्सव के आनंद ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। संवाद


[ad_2]

Source link