सचिन पायलट का पीएम मोदी पर हमला, पायलट बोले- बुलंद हौसलों के आगे भाजपाई हुकूमत बौखला गई है 


राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ईडी के समन का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस के हमले को लेकर भड़क गए है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी के बुलंद हौसलों के आगे भाजपाई हुकूमत बौखला गई है, लेकिन हम ना डरने वाले हैं और नाही झुकने वाले हैं।  भाजपा के घंमड और तानाशाही को चकनाचूर करके रहेंगे। पुलिस के बल पर ये हमारी न्याय और आवाज को दबा नहीं सकते। पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी के समन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना गलत है।  दूसरी तरफ राहुल गांधी को ईडी का समर्थन करने के विरोध में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिग्गजों पर पुलिस का बल प्रयोग जारी है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को आज फिर से हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोके जाने की खबर है।

पीसीसी चीफ डोटासरा को दिल्ली बाॅर्डर पर रोका

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत हजारों कार्यकर्ताओं को दिल्ली बाॅर्डर पर रोका गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मंगलवार रात को ही दिल्ली के लिए कूच कर गए थे। लेकिन दिल्ली बाॅर्डर पर डोटासरा को पुलिस ने रोक लिया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में डोटासरा ने अहम बैठक की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली प्रस्थान की रणनीति बनाई। मंगलवार रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच कर गए। सचिन पायलट ने पीएम मोदी को चुनौती देत हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के बुलंद हौसलों के आगे भाजपा सरकार बौखला गई है। पायलट ने कहा कि पुलिस के बल पर ये हमारी न्याय और सत्य की आवाज को दबा नहीं सकते। 

संबंधित खबरें

सीएम गहलोत पहले से ही दिल्ली में 

सीएम अशोक गहलोत रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। सीएम गहलोत को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में गहलोत को करीब 4 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। सीएम गहलोत ने कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है। कांग्रेस डरेगी नहीं। झुकेगी नहीं। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी और आरएसएस के लोग जहां भी बैठे हैं। भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को भाजपा और आरएसस से भी पूछताछ करनी चाहिए। 

.


What do you think?

क्रिप्टो रक्तबीज! चिंताजनक मुद्रास्फीति के कारण बिटकॉइन $21K के रिकॉर्ड-निचले स्तर पर गिर गया

भारतीय फुटबॉल टीम ने आखिरी लीग मैच खेले बगैर कैसे 2023 AFC एशियन कप के लिए किया क्वालिफाई? समझिए