in

सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: कल BCCI हेड ऑफिस में होगा समारोह; पिछली बार रवि शास्त्री को मिला था Today Sports News

सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:  कल BCCI हेड ऑफिस में होगा समारोह; पिछली बार रवि शास्त्री को मिला था Today Sports News

[ad_1]

मुंबई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 100 शतकों के सहारे 34357 रन हैं।

BCCI सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अवॉर्ड देने जा रहा है। तेंदुलकर को यह अवॉर्ड शनिवार, 1 फरवरी को BCCI के हेड ऑफिस में वार्षिक समारोह में दिया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने PTI से इस बात की पुष्टी की है। उसने कहा- हां, उन्हें (सचिन तेंदुलकर) सीके नाइडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। तेंदुलकर यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें क्रिकेटर होंगे।

51 साल के तेंदुलकर ने भारत के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं, जबकि 463 वनडे में उनके नाम 18,426 रन हैं। सचिन ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को यह अवॉर्ड दिया गया था।

तेंदुलकर को अवॉर्ड क्यों? अपने युग के महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले तेंदुलकर को हर परिस्थिति में असानी से रन बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया और अगले 20 साल में उन्होंने दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए। उनके नाम टेस्ट और वनडे को मिलाकर 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। तेंदुलकर भारत की 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य थे। यह उनका रिकॉर्ड छठा और आखिरी वर्ल्ड कप था।

टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम

पिछली बार शास्त्री-इंजीनियर को यह अवॉर्ड मिला था 1983 में भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। फारूख ने भारत के लिए 46 टेस्ट और पांच वनडे खेले।

#
रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को 2023 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।

रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को 2023 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।

31 साल पहले शुरू हुआ था यह अवॉर्ड BCCI ने भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू के सम्मान में 1994 में इस अवॉर्ड को शुरू किया था। नायडू का 1916 से 1963 के बीच 47 साल लंबा प्रथम श्रेणी करियर रहा है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। नायडू ने एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में भी खेल की सेवा की थी।

————————————————-

क्रिकेट अवॉर्ड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जसप्रीत बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने

3 दिन पहले ICC ने जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक को अवॉर्ड की रेस में पीछे छोड़ा। ये सम्मान पाने वाले बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। पढ़ें पूरी खबर

#

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: कल BCCI हेड ऑफिस में होगा समारोह; पिछली बार रवि शास्त्री को मिला था

Budget 2025 Expectations:  क्या बजट सुनकर झूम उठेगा मिडिल क्लास? Business News & Hub

Budget 2025 Expectations: क्या बजट सुनकर झूम उठेगा मिडिल क्लास? Business News & Hub

अंधा करने वाली खौफनाक बीमारी से आजाद हुआ यह देश, जानें किस वजह से होती थी दिक्कत? Health Updates

अंधा करने वाली खौफनाक बीमारी से आजाद हुआ यह देश, जानें किस वजह से होती थी दिक्कत? Health Updates