in

संगरूर में दो नशा तस्करों के मकान गिराए: दोनों पर NDPS के 15 FIR हैं दर्ज, 2018 से नशा तस्करी में शामिल – Sangrur News Chandigarh News Updates

संगरूर में दो नशा तस्करों के मकान गिराए:  दोनों पर NDPS के 15 FIR हैं दर्ज, 2018 से नशा तस्करी में शामिल – Sangrur News Chandigarh News Updates

[ad_1]

संगरूर में पुलिस नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को गिराते हुए।

पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में है। आज (18 मार्च को) मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में बुलडोजर एक्शन हुआ, जिसमें दो नशा तस्करों के दो आलीशान घरों को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।

.

दोनों नशा तस्कर 2017 से थे एक्टिव

पहले घर के मालिक का नाम राजपाल सिंह और रत्तो है। ये दोनों पति-पत्नी हैं और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 केस दर्ज थे, जिनमें से पहले मामले की एंट्री 2017 में हुई थी। दूसरा मकान लखो नामक व्यक्ति का था, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार केस दर्ज थे, जो 2018 से लंबित थे। अधिकारियों ने बताया कि ये मकान अवैध रूप से बनाए गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रशासन के आदेशानुसार कार्रवाई की और सुरक्षा सुनिश्चित की।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव पंजाब के पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करते हुए।

2375 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम मुहिम चलाई जा जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कल सीनियर पुलिस अधिकारियों से मीटिंग की थी। साथ ही तय किया था कि थानों के मुंशी का कार्यकाल अब दो साल का रहेगा।

वहीं, इस मौके बताया गया था कि 17 दिनों में 2575 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे राज्य में 1651 एफआईआर दर्ज की गई हैं। तस्करों के कब्जे से 95 किलो हेरोइन, 52 किलो अफीम, 1129 किलो भुक्की, 13.79 किलो गांजा, 7.25 लाख नशीली गोलियां/इंजेक्शन, 1 किलो आईसीई, 1.37 किलो कोकीन और 64 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। सरकार ने ‘सेफ पंजाब’ एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 9779100200 शुरू की है।

[ad_2]
संगरूर में दो नशा तस्करों के मकान गिराए: दोनों पर NDPS के 15 FIR हैं दर्ज, 2018 से नशा तस्करी में शामिल – Sangrur News

5 मिनट में 400km के लिए चार्ज होगी कार:  चीनी कंपनी BYD ने 1,000 किलोवाट का सबसे पावरफुल चार्जर बनाया, यह टेस्ला के चार्जर से दोगुना फास्ट Today Tech News

5 मिनट में 400km के लिए चार्ज होगी कार: चीनी कंपनी BYD ने 1,000 किलोवाट का सबसे पावरफुल चार्जर बनाया, यह टेस्ला के चार्जर से दोगुना फास्ट Today Tech News

लड़कियों में पीरियड्स का रुक जाना कितना खतरनाक? जान लीजिए नुकसान Health Updates

लड़कियों में पीरियड्स का रुक जाना कितना खतरनाक? जान लीजिए नुकसान Health Updates