संगरुर में गड्‌ढे में गिरा स्टूडेंट्स से भरा ऑटो: कई छात्राएं हुई घायल, पानी की लीकेज रोकने के लिए खोदा गया था – Sangrur News Chandigarh News Updates

[ad_1]

ऑटो में सवार लड़कियां हादसे के बाद और मौके पर जुटी भीड़।

संगरुर के सुनाम में सोमवार को छात्राओं से भरा एक ऑटो पानी की लीकेज रोकने के लिए खोदे गए गड्‌ढे में गिर गया। ऑटो के गड्‌ढे मे गिरने से स्टूडेंट्स में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने ऑटो से स्टूडेंट्स को निकाला। हादसे में कई स्टूडेंट्स घायल हु

.

घटना सुनाम के बख्शीवाला एरिया की है। यहां से शहीद ऊधम सिंह गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं ऑटो से निकल रही थीं कि ऑटो लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गड्‌ढे में गिर गया। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इलाके के लोगों का कहना है कि इस मामले को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

लोग बोले- इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो लोकहित संघर्ष कमेटी के वीरेंद्र कौशिक बताते हैं कि वाटर सप्लाई लाइन बहुत पुरानी है। जब भी बहुत भारी लोड वाले वाहन (12-18 टायर) यहां से गुजरते हैं, तो पाइपलाइन लीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहल के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, रमन सिंह ने कहा कि प्रशासन को लोगों की स्थिति को समझना चाहिए। अगर इस तरह के हादसों में किसी की जान चली जाए, तो जिम्मेदार कौन होगा?

[ad_2]
संगरुर में गड्‌ढे में गिरा स्टूडेंट्स से भरा ऑटो: कई छात्राएं हुई घायल, पानी की लीकेज रोकने के लिए खोदा गया था – Sangrur News