संगठन की मजबूती पार्टी की ताकत : अर्जुन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 25 Mar 2026 01:21 AM IST


मूनक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद



मूनक/असंध। असंध हल्के के गांव बल्ला में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी है और यहां हर कार्यकर्ता को सम्मान व अवसर मिलता है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को भी प्रदेश और देश स्तर पर जिम्मेदारी देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल सचिव सुनील प्रजापति, सोनू, महेश, रामकरण प्रजापत, रामफल, अनुज जैन आदि मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
संगठन की मजबूती पार्टी की ताकत : अर्जुन