[ad_1]
KKR vs PBKS Match Prediction: IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में उठा-पटक देखने को मिल रही है. लगभग प्रत्येक मैच के बाद अंक तालिका में बड़े बदलाव देखे गए हैं. आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब आज जीत की हैट्रिक लगाकर टेबल में सबसे ऊपर जा सकती है, दूसरी ओर KKR अपनी पहली जीत की तलाश में है.
पंजाब किंग्स ने अब तक 2 मैचों में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी है, ये दोनों ही पूर्व आईपीएल चैंपियन टीम रह चुकी हैं. वहीं कोलकाता का हाल बहुत बुरा है, जो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों बड़ी हार का शिकार बन चुकी है. यहां जान लीजिए, आज दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती हैं और पिच का हाल कैसा रहने वाला है.
आज किसे मिलेगी जीत, आंकड़ों से समझें
IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम 35 बार आमने-सामने आई हैं. कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड में कोलकाता बहुत आगे है, क्योंकि उसने 21 बार पंजाब को मात दी है, जबकि पंजाब किंग्स केवल 13 मैच जीत सकी है. उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था.
आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. यहां दोनों टीमों की 14 बार टक्कर हुई है, जिनमें 9 बार KKR और केवल 4 बार पंजाब जीती है. उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.
यह भी गौर करने वाली बात है कि जबसे श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में आए हैं, तभी से उन्होंने बतौर कप्तान KKR के खिलाफ एक ही मैच खेला है, जिसका परिणाम नहीं निकल सका था. वहीं मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रेयस अय्यर के माइंड गेम्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने नई चुनौती के समान होंगे.
कैसी रहेगी पिच?
खासतौर पर IPL में ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए वरदान मानी जाती है. टी20 मैचों में यहां चेजिंग रिकॉर्ड बहुत बढ़िया है, इसलिए आज टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. आईपीएल 2026 में इस मैदान पर केवल एक मैच खेला गया है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगा दिए थे. ये वही मैदान है, जहां 2024 में पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ 262 का रिकॉर्ड चेज किया था. आज पंजाब और कोलकाता के बीच हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.
KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें:
एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच
[ad_2]
श्रेयस अय्यर की पंजाब के सामने KKR की चुनौती, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्श



