श्रीलंका Vs जिम्बाब्वे मुकाबला आज: ग्रुप-बी से दोनों टीमें सुपर-8 में, श्रीलंकाई पेसर पथिराना टूर्नामेंट से बाहर Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sri Lanka Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Match 36: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मैच आज श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।

मैच से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। वे अपना पहला ओवर भी पूरा नहीं कर सके थे। उनकी जगह दिलशान मदुशंका को स्क्वॉड में जगह मिली।

टीमों का मौजूदा फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 3 मैच में जीत मिली हैं। टीम ने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने ओमान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच जीते हैं। आयरलैंड के साथ होने वाला एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ग्रुप-बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच चुकी है।

कुसल मेंडिस श्रीलंका के टॅाप स्कोरर श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने वर्ल्ड कप में 168 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 61 रन रहा। गेंदबाजी में महीश तीक्षणा 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 112 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी 7 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

स्पिनर्स के लिए मददगार होगी कोलंबो की पिच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रैंडली है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद थोड़ा सा अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। पिच भी धीरे-धीरे धीमी होती जाती है और गेंदबाजों के फेवर में चला जाती है। यहां पर 160 से 170 रन तक का स्कोर काफी अच्छा माना जाता है, जिसे चेज करना आसान नहीं होता है।

वेदर कंडीशन कोलंबो में बुधवार को बादल और बारिश की आशंका है। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

——————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

—————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
श्रीलंका Vs जिम्बाब्वे मुकाबला आज: ग्रुप-बी से दोनों टीमें सुपर-8 में, श्रीलंकाई पेसर पथिराना टूर्नामेंट से बाहर