in

श्रीराम कथा श्रवण से दूर होते हैं दुख-दर्द : शास्त्री Latest Haryana News

श्रीराम कथा श्रवण से दूर होते हैं दुख-दर्द : शास्त्री Latest Haryana News

[ad_1]

– श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया गया। श्रीराम कथा के प्रसंग में तीसरे दिन पृथ्वी को नारायण की पुकार, दशरथ की चिंता, पुत्रेष्टियज्ञ, श्रीराम जन्म, बाल लीला वर्णन, ताड़का वध, अहिल्या उद्वार, सीता स्वयंवर, श्रीराम विवाह प्रसंग आचार्य विनोद शास्त्री द्वारा सुंदर ढंग से सुनाया गया।

सोमवार की पूजा यजमान मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग व पवन गुप्ता ने की। कथा के बाद विधि-विधान से आरती की गई। आचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि श्रीराम की कथा का श्रवण करने से सभी चिंताएं व दुख-दर्द दूर हो जाता हैंं। हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से शांत, सरल स्वभाव की सीख मिलती है। श्रीराम के जीवन में जब भी कोई मुसीबत, कठिनाई आई उन्होंने उसका सामना, उसका निवारण सरलता, शांति और मुस्कुराहट के साथ किया। कभी क्रोध नहीं किया।

मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि विजय दशमी के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम मंदिर में पांच से 11 अक्तूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्तूबर को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शहर के लोगों से अपील है कि मंदिर में पहुंचकर राम कथा का आनंद उठाएं और 11 अक्तूबर को भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। मौके पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग व पवन गुप्ता मौजूद रहे।

[ad_2]
श्रीराम कथा श्रवण से दूर होते हैं दुख-दर्द : शास्त्री

भगवान श्रीराम के मर्यादा रूपी जीवन से हमें लेनी चाहिए प्रेरणा : चौधरी Latest Haryana News

भगवान श्रीराम के मर्यादा रूपी जीवन से हमें लेनी चाहिए प्रेरणा : चौधरी Latest Haryana News

Karnal News: मेरा कलयां नी लगदा जी, मेरे घर आ मां… पर झूमे Latest Haryana News

Karnal News: मेरा कलयां नी लगदा जी, मेरे घर आ मां… पर झूमे Latest Haryana News