[ad_1]
वर्ल्ड कप टी-20 में सबसे रोमांचक घड़ी आ चुकी है। आज (रविवार) को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के सामने होंगे। ट्राइसिटी के दर्शकों को इस हाई वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार है। मुकाबले के लिए शहर के होटल और क्लब के प्रबंधकों ने खास तैयारी कर ली है। खास बात यह है कि रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व है, ऐसे में श्रद्धा और खेल का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सुबह श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करेंगे और शाम को टी-20 मैच का लुत्फ उठाएंगे।
बता दें कि चंडीगढ़ के मंदिरों में सुबह से भी भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। पूरा शहर बम-बम भोले के गुणगान से गूंज रहा है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए भी भारतीय फैंस टीम की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। युवाओं में मैच को लेकर खासा क्रेज है।
मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होगा। इस हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए विश्वभर से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। शहर के लोग भी इस मुकाबले को देखने के लिए तैयार है। मोहाली के स्टार खिलाड़ी गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारतीय टीम में शामिल हैं। उनसे ट्राइसिटी के लोगों को खास प्रदर्शन की उम्मीद है।
स्क्रीन पर दिखाया जाएगा दिलचस्प मुकाबला
होटलों की स्क्रीन पर इस मुकाबले को दिखाया जाएगा। सेक्टर-35 स्थित पैडलर्स होटल के ऑपरेशन मैनेजर मकान सिंह ने बताया कि इस मुकाबले को दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, चंडीगढ़ क्लब में बड़ी स्क्रीन पर इस मुकाबले को दिखाया जाना है।
[ad_2]
श्रद्धा और खेल का अनोखा संगम: दिन में पूजा-अर्चना, शाम को IND-PAK मैच का रोमांच, चंडीगढ़ के होटलों में खास इंतजाम


