Stocks to watch: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1097 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी लगभग 315 अंक लुढ़ककर 24600 के लेवल पर पहुंच गया. अब सबकी नजर सोमवार, 09 मार्च को शेयर बाजार की परफॉर्मेंस पर टिकी हुई है. हालांकि, इस दौरान भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के संकेत मिल रहे क्योंकि जंग के इन हालातों में दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच कुछ कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.
अल्ट्राटेक सीमेंट- UltraTech ने सनश्योर सोलरपार्क थर्टी एट के 26.20 परसेंट इक्विटी शेयर खरीदने के लिए एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट, शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है. सनश्योर सोलरपार्क 38 रिन्यूएबल एनर्जी बनाने और उसे फैक्ट्रियों में सप्लाई करने का काम करती है. इस अधिग्रहण का मकसद कंपनी की ग्रीन एनर्जी की जरूरतों को पूरा करना है.
मीशो- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 1499.73 करोड़ रुपये का एक टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. इसमें ब्याज की भी रकम शामिल है. इस कार्रवाई का कंपनी के शेयरों पर असर दिख सकता है.
यस बैंक- कंपनी ने विनय मुरलीधर टोंस को अपना नया MD और CEO चुना है. टोंस 6 अप्रैल से बैंक के MD और CEO के रूप में अपना कामकाज संभालेंगे, जबकि मौजूदा MD और CEO प्रशांत कुमार की 5 अप्रैल को जिम्मेदारी खत्म होगी.
IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स- फरवरी 2026 में कंपनी का टोल रेवेन्यू 21.55 परसेंट बढ़कर 746.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 613.8 करोड़ रुपये था.
गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स- ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई पर बुरा असर डाला है. इसे लेकर कंपनी की री-गैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) की सप्लायर GAIL (इंडिया) को अपने अपस्ट्रीम सप्लायर पेट्रोनेट LNG से एक फोर्स मेज्योर नोटिस मिला है, जिसमें LNG सप्लाई पर असर डालने वाली ट्रांजिट दिक्कतों का जिक्र है. इससे शेयरों में हलचल बढ़ने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
घरेलू निवेशकों ने संभाल रखा है मोर्चा, FIIs की बिकवाली के बीच शेयर बाजार में लगाए 58000 करोड़
Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/stocks-to-watch-amid-signs-of-a-stock-market-correction-check-the-list-3098952




