शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स 40 अंक गिरकर 84,234 पर बंद; निफ्टी 19 अंक चढ़ा, ऑटो और हेल्थकेयर शेयर्स में खरीदारी Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (11 February 2026) | Auto IT Metal Share Price

मुंबई5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 84,234 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 19 अंक की बढ़त रही, ये 25,954 पर बंद हुआ।

आज ऑटो और हेल्थकेयर शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 गिरकर बंद हुए। वहीं निफ्टी-50 शेयरों में से 26 में बिकवाली रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1% ऊपर 5,354 पर बंद हुआ, वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.31% चढ़कर 27,266 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08% ऊपर 4,131 पर बंद हुआ।
  • 10 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.10% ऊपर 50,188 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.59% और S&P 500 0.33% गिरकर बंद हुआ।

घरेलू निवेशकों ने 10 फरवरी को 1,174 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 10 फरवरी को ₹69 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹1,174 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस रादौन बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में बढ़त रही थी

इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 208 अंक की तेजी के साथ 84,274 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 68 की अंक बढ़त रही, ये 25,935 पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज ऑटो, आईटी और मीडिया शेयर्स में बढ़त रही है। ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 1.37% चढ़ा है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/indian-stock-market-sensex-nifty-rally-auto-it-metal-shares-buy-11feb2026-137176421.html