in

शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा: निफ्टी 110 अंक गिरा, ट्रम्प के ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ से फार्मा शेयरों में 4% तक गिरावट Business News & Hub

शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा:  निफ्टी 110 अंक गिरा, ट्रम्प के ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ से फार्मा शेयरों में 4% तक गिरावट Business News & Hub

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 26 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 80,760 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 110 अंक की गिरावट है, ये 24,770 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी है।

कारोबार के दौरान फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 2% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सन फार्मा, सिप्ला, ऑरोबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, जायडस लाइफसाइंसेज और डॉ रेड्डी जैसे फार्मा शेयरों में 4% तक की गिरावट है।

फार्मा शेयरों में यह गिरावट अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाई पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद आई है। ये टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। टैरिफ से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें…

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.41% गिरकर 45,566.58 पर और कोरिया का कोस्पी 3,382 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% गिरकर 26,323 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.18% गिरकर 3,846 पर कारोबार कर रहा है।
  • 25 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% नीचे 45,947 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.50% और S&P 500 में 0.50% की गिरावट रही।

गुरुवार को सेंसेक्स 556 अंक गिरा था

शेयर बाजार में 25 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 556 अंक गिरकर 81,160 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 166 अंक की गिरावट रही, ये 24,891 पर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी रही थी।


Source: https://www.bhaskar.com/business/news/stock-market-bse-sensex-nse-nifty-updates-26-september-2025-136017527.html

‘ये लोग मोदी के सामने नाचने को भी तैयार’, बिहार में गरजे ओवैसी, मु्सलमानों से क्या बोले? Politics & News

‘ये लोग मोदी के सामने नाचने को भी तैयार’, बिहार में गरजे ओवैसी, मु्सलमानों से क्या बोले? Politics & News

ICC ने सूर्या और हारिस की मैच फीस काटी:  फरहान को हिदायत दी; भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवाद हुआ था Today Sports News

ICC ने सूर्या और हारिस की मैच फीस काटी: फरहान को हिदायत दी; भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवाद हुआ था Today Sports News