in

शेयर बाजार में आज गिरावट: सेंसेक्स 50 अंक नीचे 78,000 और निफ्टी 20 अंक गिरकर 23,580 पर कारोबार कर रहे Business News & Hub

शेयर बाजार में आज गिरावट:  सेंसेक्स 50 अंक नीचे 78,000 और निफ्टी 20 अंक गिरकर 23,580 पर कारोबार कर रहे Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (7 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 50 अंक की गिरावट है, यह 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 20 अंक नीचे 23,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी स्टॉक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक और ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी है।

एशियाई बाजार में गिरावट, अमेरिकी मार्केट में रही तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.33% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,549.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,721.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.36% चढ़कर 6,083 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.51% की तेजी रही, ये 19,791.99 पर बंद हुआ।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार में गुरुवार (6 फरवरी) को गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही।

सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82% की गिरावट रही। ऑटो और FMCG करीब 1% नीचे बंद हुए। वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर में मामूली तेजी रही।

[ad_2]
शेयर बाजार में आज गिरावट: सेंसेक्स 50 अंक नीचे 78,000 और निफ्टी 20 अंक गिरकर 23,580 पर कारोबार कर रहे

दिल्ली में अगर बनी BJP की सरकार तो ये 5 फैक्टर होंगे बड़ी वजह  Politics & News

दिल्ली में अगर बनी BJP की सरकार तो ये 5 फैक्टर होंगे बड़ी वजह  Politics & News

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर नहीं खेलने वाले थे पहला वनडे, खुद बताया क्यों अचानक प्लेइंग – India TV Hindi Today Sports News

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर नहीं खेलने वाले थे पहला वनडे, खुद बताया क्यों अचानक प्लेइंग – India TV Hindi Today Sports News