शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक आज: बिक्रम मजीठिया शामिल हो सकते हैं; दोनों अकाली दलों को एकजुट करने की इच्छा जताई – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


शिरोमणि अकाली दल (SAD) की आज कोर कमेटी की अहम मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में सुबह ठीक 11 बजे शुरू होगी। इसमें सात महीने बाद जेल से बाहर आए सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी शामिल हो सकते हैं। बीते कल उन्होंने कहा था कि वह दोनों अकाली दलों को इकट्ठा करने का प्रयास करेंगे।
पार्टी द्वारा आगे की स्ट्रेटजी बनाई जाएगी शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा की तरफ से इस संबंध में सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में पार्टी हेड ऑफिस में पार्टी की कोर कमेटी की एक जरूरी मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और पार्टी की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसलिए भी जरूरी है यह मीटिंग भले ही अभी चुनावों में समय है, लेकिन अकाली दल के लिए यह वक्त काफी अहम है। क्योंकि तरनतारन उपचुनाव में जिस तरह से अकाली दल का प्रदर्शन रहा है, उसे अकाली दल की वापसी माना जा रहा है। यहां तक कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है। वहीं अब मजीठिया भी जेल से बाहर आ गए हैं। ऐसे में पूरे कैडर में जोश है। पार्टी इस जोश को कायम रखने और सीधे लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही है।

[ad_2]
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक आज: बिक्रम मजीठिया शामिल हो सकते हैं; दोनों अकाली दलों को एकजुट करने की इच्छा जताई – Chandigarh News