शिद्दत से निभाओ किरदार, पर्दा गिरने पर बजें तालियां : प्रो. इंंद्राणी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Wed, 05 Nov 2025 02:07 AM IST


मॉडल टाउन ​स्थित पीएम श्री कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय विद्यालय में कौशल ज्ञान प्र​शिक्षण के दौरान
– फोटो : Samvad



रोहतक। मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय विद्यालय में छात्राओं को कौशल ज्ञान दिया गया। राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र-परख की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड ऑफ वर्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के तहत कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों के लिए परख प्रशिक्षण दिया गया। परख की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रमुख प्रो. इंद्राणी भादुड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशलों, आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान, सृजनात्मकता, सहयोग, संचार व तकनीकी दक्षता को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज का युग केवल अकादमिक ज्ञान का नहीं बल्कि कौशल आधारित शिक्षा का है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को 36 क्षेत्रीय कौशल परिषदों से संबंधित व्यावसायिक शिक्षा के अवसर, उनके उपयोग व भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
शिद्दत से निभाओ किरदार, पर्दा गिरने पर बजें तालियां : प्रो. इंंद्राणी