शिक्षिका हत्याकांड: दोनों आंखें… भोजन और सांस नली गायब, महज 5 सेंटीमीटर ही बची थी गर्दन; क्रूरता की हदें पार Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या करने वाले क्रूरता की हदें पार कर दीं। मनीषा हत्याकांड की प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि मनीषा की दोनों आंखें गायब मिलीं… जबकि गर्दन को आधे चांद की आकृति में धारदार हथियार से इस कदर काटा गया कि केवल पांच सेंटीमीटर ही बची थी।

रिपोर्ट में लिखा है कि गर्दन पर 29.5 सेंटीमीटर लंबा और 16 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा घाव था। भोजन और श्वास नली गायब मिली है। इसके अलावा कई अंग और भी गायब मिले हैं। जिस जघन्यता से यह वारदात हुई है उससे साफ है कि हत्या की साजिश बेहद योजनाबद्ध तरीके से रची गई थी।




Trending Videos

Female Teacher Murder case both eyes, food and windpipe missing only five centimetres of neck was left

शिक्षिका की हत्या के बाद पुलिस जांच करती हुई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


चार पेज की रिपोर्ट सार्वजनिक

चार पेज की यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीड़ित पक्ष ने सार्वजनिक की है। वारदात के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आंदोलन की आग भिवानी से निकलकर दादरी और हिसार तक फैल चुकी है। भिवानी के एसपी मनबीर सिंह समेत दस पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन लोगों में आक्रोश कम नहीं हुआ।


Female Teacher Murder case both eyes, food and windpipe missing only five centimetres of neck was left

शिक्षिका की हत्या के बाद घटनास्थल का दौरा करते आईजी वाई पूर्ण कुमार और एसपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हत्या के पांचवें दिन भी मनीषा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका और लोग सड़कों पर डटे हुए हैं। दुष्कर्म हुआ या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है, लेकिन प्राथमिक रिपोर्ट ने मामले को और भी भयावह बना दिया है।

 


Female Teacher Murder case both eyes, food and windpipe missing only five centimetres of neck was left

शिक्षिका की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


10 तरह के लिए गए हैं सैंपल 

मनीषा के शव का अब तक दो बार पोस्टमार्टम हो चुका है। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया है कि डीएनए सैंपल, वजाइनल स्वैब और अंडर गारमेंट्स समेत कुल 10 सैंपल जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। एडवोकेट अशोक आर्य और कविता आर्य ने कहा कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं।


Female Teacher Murder case both eyes, food and windpipe missing only five centimetres of neck was left

शिक्षिका की हत्या का विरोध जताते परिजन व अन्य
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एक से ज्यादा आरोपी हो सकते हैं शामिल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे के बाद लोगों के बीच यह चर्चा रही कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से गर्दन काटने की वारदात को अंजाम दिया गया है, वह किसी पेशेवर अपराधी का काम प्रतीत होता है। गर्दन काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जांच में अहम सुराग माना जा रहा है।


[ad_2]
शिक्षिका हत्याकांड: दोनों आंखें… भोजन और सांस नली गायब, महज 5 सेंटीमीटर ही बची थी गर्दन; क्रूरता की हदें पार