[ad_1]
अंबाला के जगाधरी गेट के पास दुकान से डेढ़ लाख रुपये की कीमत वाले आईफोन-17 प्रो मैक्स की चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदार ने जब सीसीटीवी खंगाला तो एक लग्जरी गाड़ी में आई हाई प्रोफाइल युवती ने दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए असली फोन अपने बैग में डाल लिया और डिब्बे में नकली फोन (डम्मी) रखकर रफूचक्कर हो गई।
युवती जगाधरी गेट स्थित वीके मोबाइल शॉप में 30 मार्च की शाम आई थी लेकिन उस समय दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार को जब ग्राहक को नया आईफोन देना था तो इस चोरी का खुलासा हुआ।
आईफोन-17 प्रो मैक्स देखने के लिए 2 घंटे बैठी रही थी युवती
दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि युवती करीब दो घंटे तक दुकान में बैठी रही और बातों में उलझाए रखा। इस दौरान उसने मौका पाकर बड़ी सफाई से असली आईफोन को अपने बैग में डाल दिया और उसकी जगह पहले से लाया गया नकली फोन डिब्बे में रख दिया। इसके बाद वह यह कहकर चली गई कि वह घर से पैसे लेकर आ रही है। युवती आईफोन-17 प्रो मैक्स की बुकिंग करवाने आई थी।
[ad_2]
Source link




