{“_id”:”6904e1b693f0090e260c7ac2″,”slug”:”female-sanitation-worker-at-haryana-mdu-narrated-her-ordeal-to-court-sit-to-investigate-matter-2025-10-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शर्मनाक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला सफाई कर्मचारी ने अदालत को सुनाई आपबीती, SIT करेगी मामले की जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महिला सफाई कर्मचारियों के अंत: वस्त्र जांच मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक पीड़ित महिला को अदालत में पेश किया। यहां महिला ने अपने बयान दर्ज कराए। इसमें सुपरवाइजर के आदेश पर उनके कपड़े उतरवाने व अंत: वस्त्र जांचने के अलावा पैड पर खून की पुष्टि के लिए फोटो कराने की बात भी कही।
महिला स्टाफ ने कोर्ट में सुनाई आपबीती – फोटो : adobe stock
विस्तार
हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की एक महिला सफाई कर्मचारी ने शुक्रवार को अदालत में न्यायाधीश के सामने आप बीती सुनाई। कैंपस में अपने साथ हुई अभद्रता की जानकारी दी। अदालत में शुक्रवार को तीन में से एक महिला पहुंची। इस महिला के 164 के बयान दर्ज हो गए हैं। दो अन्य महिलाएं किसी काम के चलते अदालत नहीं आईं। यही नहीं, इस मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। इसके लिए एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। इधर, इस मामले में महिला आयोग ने भी सुमोटो लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एमडीयू ने इस मामले की प्राथमिक रिपोर्ट आयोग को भेज दी है।
[ad_2]
शर्मनाक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला सफाई कर्मचारी ने अदालत को सुनाई आपबीती, SIT करेगी मामले की जांच