शक्ति और भक्ति का प्रतीक पर्व है चैत्र नवरात्रि : कौशिक haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 22 Mar 2026 04:34 AM IST




जींद। शक्ति और भक्ति का प्रतीक पर्व चैत्र नवरात्रि है। पर्व का शुभारंभ 19 मार्च से हो चुका है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। तीसरे नवरात्र पर माता भ्रामरी धाम पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने पर व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन के अलावा मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड पसीना बहाते नजर आए। देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम पुजारी श्याम लाल कौशिक के अनुसार इस बार की चैत्र नवरात्रि चार राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आई है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि उन्नति और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Trending Videos

[ad_2]