व्रती आज करेंगे खरना, हिसार में खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Latest Haryana News

[ad_1]


पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों ने रविवार को छठ पूजा के दूसरे दिन खरना किया। सुबह घरों में साफ-सफाई की गई। वहीं, बाजार और सब्जीमंडी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है।

खरना के दिन व्रतियों ने घाट और अन्य जलाशयों में स्नान किया और भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। शाम के समय में घरों में हवन और पूजा-पाठ की जाएगी। खरना का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से साठी-चावल दूध और गुड़ से तैयार किया जाएगा।

प्रसाद को सूर्य देव को भोग लगाकर ग्रहण किया जाएगा। वहीं, सोमवार को मुख्य पर्व होगा। इस दिन शाम को श्रद्धालु मिलगेट स्थित जिंदल पार्क के सरोवर, नहर और घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।

[ad_2]
व्रती आज करेंगे खरना, हिसार में खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़