[ad_1]
हादसे से पहले नाव में बैठे श्रद्धालु भजन करते हुए दिखे। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी।
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे से पहले के पंजाब के श्रद्धालुओं के 4 वीडियो सामने आए। जिनमें हादसे से ठीक पहले का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें श्रद्धालु भजन करते दिख रहे हैं।
.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है किसी भी श्रद्धालु ने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। सभी लोग ‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए भजन-कीर्तन कर रहे थे। ढोलक और मंजीरे की थाप पर भजन गाए जा रहे थे। एक युवक मंजीरा बजाते हुए भजन गा रहा है- नजर सांवरे लग न जाए कहीं…।
रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। अब तक इस हादसे में पंजाब के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 3 लोग अब भी लापता हैं।
आज सुबह दो और शव मिले। इनकी पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। डिंकी BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। ऋषभ 12वीं पास था। पिता के काम में हाथ बंटाता था।
नाव में बैठे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोग वीडियो भी बनाते हुए रहे।

‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु, इस दौरान उन्होंने जय कारे लगाए।

नाव में बैठे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए।
चारों वीडियो में क्या दिख रहा
- पहले वीडियो 19 सेकंड का है। इस वीडियो में नाव में 3 लाइनों में 28 से अधिक लोग बैठे नजर आए। नाव में बैठते वक्त इन श्रद्धालूओं ने श्याम सुंदर, यमुना रानी की जय और बांके बिहारी लाल की जय का जयघोष किया।
- दूसरा वीडियो 41 सेकंड का। इस वीडियो में एक युवक ढोलक पर थाप दे रहा है, जबकि उसका एक साथी मंजीरे और चिमटा बजा रहा है। इस वीडियो में गोविंद जय-जय, गोपाल जय-जय का गुणगान श्रद्धालु कर रहे हैं। वहीं नाव में बैठे कुछ लोग आस-पास की वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं।
- तीसरा वीडियो 31 सेकंड है। इस में फिरोजी सूट में महिला नाव में सबसे आगे व्यक्ति के साथ बैठी दिखी। सभी महिलाएं राधा-राधा का नाम का जाप ढोल और चिमटें की धुन पर करते नजर आए।
- चौथा वीडियो 30 सेकेंड का है। इसमें कौफी रंग की टी-शर्ट पहने युवक हाथ में मंजिरा पकड़ कर बजाता दिखा। वह भजन किते सांवरें तैंनू नजर ना लग जावे, ताहियों गोरे तो काले बना रख्यिा है, इन्हां अखियां तो मोहन नू बचा रखिया हैं, गाते दिखा।
जानिए कैसे हुआ हादसा?
हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई।

******************
ये खबरें भी पढ़ें:
वृंदावन हादसा, आखिरी 7 मिनट की कहानी:कीर्तन चल रहा था; नाव पिलर से टकराई और पलट गई; 13 की मौत, 3 की तलाश जारी

मैं खुद अपने परिवार को डूबते हुए देखता रहा और कुछ नहीं कर सका। हादसे में मैंने अपना बेटा, पत्नी समेत परिवार के 9 सदस्य खो दिए। कुछ ही मिनटों में खुशियों से भरी यात्रा मातम में बदल गई। हमारी दुनिया उजड़ गई। यह कहते हुए वृंदावन में नाव हादसे में अपनों को खो चुके और खुद उसी नाव में सवार विजय कुमार रो पड़ते हैं। विजय ने हादसे के आखिरी 7 मिनट का मंजर बताया। (पढ़ें पूरी खबर)
बांके बिहारी क्लब क्या है, लुधियाना में 3 युवकों ने बनाया, पहले भजन करते थे

वृंदावन में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इन सभी को लुधियाना के जगराओं का ‘बांके बिहारी क्लब’ धार्मिक यात्रा पर लेकर गया था। जिसे आज से करीब 9 साल पहले दो सगे भाइयों और एक अन्य युवक ने मिलकर बनाया। इसी हादसे में इन दो भाइयों में से एक की मौत भी हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
[ad_2]
वृंदावन हादसे से पहले के 4 VIDEO: पंजाब का युवक गा रहा था- नजर सांवरे लग न जाए कहीं… अचानक नाव डूब गई – Ludhiana News


