विमेंस वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत: बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, डी क्लर्क ने विनिंग सिक्स लगाया; कैप और ट्रायोन की फिफ्टी Today Sports News

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्लो ट्रायोन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 62 रन बनाए।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। इंग्लैंड से पहला मैच हारने के बाद टीम ने न्यूजीलैंड और भारत के बाद बांग्लादेश को भी हरा दिया। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में इंडिया को पीछे कर तीसरे नंबर पर आ गई।

सोमवार को विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में बांग्लादेश ने बैटिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 232 रन बनाए। शर्मिन अख्तर और शोरना अख्तर ने फिफ्टी लगाई। साउथ अफ्रीका ने 78 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मारिजान कैप और क्लो ट्रायोन ने फिफ्टी लगाकर टीम को 200 के करीब पहुंचाया। आखिर में नदिन डी क्लर्क ने 37 रन बनाए और विनिंग सिक्स लगाकर 3 गेंद पहले टीम को जीत दिला दी।

बांग्लादेश की बेहद धीमी बैटिंग विशाखापट्टनम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश को ओपनर्स ने धीमी, लेकिन संभलकर शुरुआत दिलाई। फरगाना हक और रुबिया हैदर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। फरगाना 76 गेंद पर 30 और रुबिया 52 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुईं।

73 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद शर्मिन अख्तर और कप्तान निगर सुल्ताना ने टीम को संभाला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और 37वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली। सुल्ताना 32 रन बनाकर आउट हुईं और दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप टूटी।

बांग्लादेश ने 73 रन पर 2 विकेट गंवाए।

बांग्लादेश ने 73 रन पर 2 विकेट गंवाए।

शोरना ने 35 गेंद पर फिफ्टी लगाई 150 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद शोरना अख्तर ने तेजी से रन बनाए। उनके सामने शर्मिन अख्तर 50, सोभना मोस्तारी 9 और राबेया खान खाता खोले बगैर आउट हो गईं। ऋतु मोनी ने 8 गेंद पर 19 और शोरना ने 35 गेंद पर 51 रन बनाकर टीम को 232 तक पहुंचा दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए नोन्कुलुलेको मलाबा ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए। क्लो ट्रायोन और नदिन डी क्लर्क को 1-1 विकेट मिला। 2 बैटर्स रन आउट हुईं। वहीं मारिजान कैप, मसाबाता क्लास और तुमी सेखुखुने कोई विकेट नहीं ले सकीं।

साउथ अफ्रीका ने 100 के अंदर 5 विकेट गंवाए 233 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका विमेंस की शुरुआत खराब रही। टीम ने 78 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता 4, एनेरी डेरेकसन 2 और ताजमिन ब्रिट्ज खाता खोले बगैर आउट हो गईं। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 31 और अनेके बोश ने 28 रन बनाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया।

मारिजान कैप ने फिफ्टी लगाकर साउथ अफ्रीका को टारगेट के करीब पहुंचाया।

मारिजान कैप ने फिफ्टी लगाकर साउथ अफ्रीका को टारगेट के करीब पहुंचाया।

ट्रायोन-कैप ने जीत के करीब पहुंचाया 5 विकेट गिर जाने के बाद ऑलराउंडर मारिजान कैप ने क्लो ट्रायोन के साथ पार्टनरशिप की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। कैप 56 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद ट्रायोन ने फिफ्टी लगाई और टीम को 200 के करीब पहुंचाया। हालांकि, वे 62 रन बनाकर 45वें ओवर में आउट हो गईं।

आखिर में नदिन डी क्लर्क ने मसाबाता क्लास के साथ मिलकर टीम को 49.3 ओवर में जीत दिला दी। क्लर्क ने 29 गेंद पर 37 रन बनाए, उन्होंने ही आखिरी ओवर में नाहिदा अख्तर के खिलाफ विनिंग सिक्स भी लगाया। क्लास 10 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। बांग्लादेश से नाहिदा ने 2 विकेट लिए। राबेया खान, फहीमा खातूतन और ऋतु मोनी को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, एनिरी डेरेकसन, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास और नोन्कुलुलेको मलाबा।

बांग्लादेश: फरगाना हक, रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, ऋतु मोनी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
विमेंस वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत: बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, डी क्लर्क ने विनिंग सिक्स लगाया; कैप और ट्रायोन की फिफ्टी