[ad_1]
Last Updated:
Brij Bhushan Singh Latest News: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह कुछ खाप पंचायतों के विरोध के बाद भी हरियाणा में एक सम्मान समारोह में शामिल हुए. मगर, इस दौरान भाजपा के ही एमपी और एमएलए ने म…और पढ़ें
चरखी दादरी में कार्यक्रम में शामिल हुए बृजभूषण सिंह.
हाइलाइट्स
- बृजभूषण शरण सिंह चरखी दादरी पहुंचे.
- यह विनेश फोगाट का गृह जिला है.
- राजपूत सभा ने बुलाया था.
दरअसल, बृजभूषण भारी सुरक्षा के बीच दादरी के बौंद कलां गांव पहुंचे. वे यहां वियतनाम में अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान रचना परमार को सम्मानित करने आए थे. भाजपा नेता और ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को राजपूत सभा ने बुलाया था, जिसका फोगाट खाप विरोध कर रही थी. इसी वजह से माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन कड़ी पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से निपटा. इधर, स्थानीय भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर और दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कार्यक्रम में कुछ देर के लिए भाग लिया. मगर, समय की कमी का हवाला देते हुए भूषण के पहुंचने से पहले ही चले गए थे.
बृजभूषण की तारीफ में बोले योगेश्वर
कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं ओलिंपियन मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त भी पहुंचे थे. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बृजभूषण की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ी अपनी जेब से रुपए खर्च कर विदेश खेलने जाते थे, लेकिन बृजभूषण आने के बाद फेडरेशन ने कुश्ती को नहीं पहचान दी है और पूरा खर्चा फेडरेशन द्वारा वहन किया जाता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से बीच में कुछ ब्रेक लगा था, लेकिन फिर से अब कुश्ती पटरी पर लौट आई है.
दिल्ली में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान विनेश का समर्थन करने वाली फोगाट खाप ने दादरी में उनकी उपस्थिति की कड़ी निंदा की. फोगाट खाप सचिव कुलदीप फोगाट और बीकेयू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि रचना परमार सम्मान की हकदार हैं, लेकिन बृजभूषण जैसे व्यक्ति को आमंत्रित करना, जिस पर महिला पहलवानों का अपमान करने का आरोप है, समाज में एक बहुत ही नकारात्मक संदेश भेजता है.
नेहरा खाप ने भी जताया गुस्सा
रोहतक की नेहरा खाप ने भी बृजभूषण की भागीदारी पर आपत्ति जताई. इसके युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा ने कहा कि बृजभूषण का दादरी में आना अनुचित है. उन्होंने विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों का अपमान किया है. उनकी भागीदारी से स्थानीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
राजपूत सभा ने दी सफाई
राजपूत सभा के चरखी दादरी जिला प्रभारी पवन संजरवासिया ने इस विरोध पर जवाब दिया. उन्होंने कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक किसान की बेटी को सम्मानित करने के लिए है, जिसने देश को गौरव दिलाया है. केवल कुछ स्व-घोषित नेता और विघटनकारी तत्व इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. पंवार बत्तीसी खाप बृजभूषण का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
[ad_2]



